फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   google car faces accident

दुर्घटना का शिकार हुई गूगल की सेल्फ ड्राइविंग कार

Fri, 17 Jul 2015 11:57 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
google car faces accident

गूगल की महत्वकांक्षी बिना ड्राइवर के चलने वाली कार ट्रायल के दौरान दुर्घटना की शिकार हो गई है। गूगल ने इस बात की जानकारी दी है। गूगल के अनुसार लेक्सस एसयूवी जिसमें गूगल ने सेंसर और कैमरे लगाए थे वह माउंटेन व्यू शहर में टकरा गयी।

विज्ञापन


इस हादसे में गूगल के तीन अधिकारियों को चोटें लगी हैं। हालांकि अस्पताल से उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वहीं दूसरे कार के ड्राइवर को भी चोटे आयीं हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गूगल ने शहर में इस तरह की बीस गाड़ियों को ट्रायल रन पर चला रखा है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में इन कारों में ड्राइवर सीट पर एक ड्राइवर का होने अनिवार्य है ताकि वह गाड़ी को कंट्रोल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गूगल ने सेल्फ ड्राइविंग कार बनाने में अग्रणी होते हुए इस परियोजना में काफी निवेश किया है। उसका मानना है कि ये कार ड्राइवर चालित कारों से ज्यादा सेफ होगी।

क्या है कार की खासियत?

google car faces accident

कार की खासियत की बात करें तो यह नई कार है तो सेल्फ ड्रिविन लेकिन फिर भी उसको चलाने के लिए ड्राइवर की ज़रूरत पड़ेगी।

गूगल के इन ड्राइवरों को मशीन की ड्राइविंग सिखानी होगी। अगर ड्राइवरकंप्यूटर के द्वारा कार चलाने में थोड़ा भी असहज महसूस करते हैं तो वे पेडल खींचकर और स्टीयरिंग के सहारे उसे रोक सकते हैं। इसके बाद इंजीनियर तब कंप्यूटर से जानकारी एकत्रित कर के कार के दिशा-निर्देशों को तय करेंगे।

कार में फुटपाथ पर चलने वालों के लिए ऐसे फ़ीचर होंगे जिनकी मदद से टक्कर होने पर उन्हें ज़्यादा नुकसान न पहुंचे। गूगल की स्वचालित कार तेज़ी से रफ़्तार पकड़ती है और साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों से सड़क पर जूझती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed