फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Glow-in-the-dark Nissan Leaf drives on glowing Smart Highway

अंधेरे में चमकने वाली कार जब दौड़ी अंधेरे में चमकने वाली सड़क पर

Sat, 21 Mar 2015 01:00 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
Glow-in-the-dark Nissan Leaf drives on glowing Smart Highway

हाल में निसान ने दुनिया की पहली ऐसी कार पेश की, जिसमें ग्लो-इन-द-डार्क पेंट का इस्तेमाल किया गया है। निसान लीफ इलेक्ट्रॉनिक नाम की इस कार को यूनिक अल्ट्रावॉयलेट-अब्जॉर्बिंग पेंट तकनीक से पेंट किया। जिससे यह कार अंधेरे में भी चमकती हुई नजर आती है।

विज्ञापन


निसान लीफ इलेक्ट्रॉनिक कार अब दुनिया की पहली ऐसी कार बन चुकी है, जिसको नीदरलैंड के ग्लो-इन-द-डार्क पेंट के हाईवे पर दौड़ाया गया है। इस स्मार्ट हाईवे को डान रॉसेग्राडे नाम के डिजाइनर ने तैयार किया है। 600 मीटर लंबे इस हाईवे चमकदार पट्टियों का इस्तेमाल किया गया है जो अल्ट्रावॉयलेट किरणों को सूर्य से इकट्ठा करती है।
विज्ञापन


डान रॉसेग्राडे का कहना है 'स्मार्ट राजमार्ग पर चमकने वाली ये लाइन्स विद्युत ऊर्जा की खपत को कम करने काम करेंगी। हमारी सड़क पर दुनिया का पहली अंधेरे में चमक ने वाली कार का होना एक सौभाग्य की बात है'
विज्ञापन
विज्ञापन

निसान लीफ

Glow-in-the-dark Nissan Leaf drives on glowing Smart Highway

निसान ने इस कार को हैमिश स्कॉट के साथ मिलकर डिजाइन किया है। हैमिश स्कॉट 'स्टारपथ' के लिए जाने जाते हैं, इसमें सड़क और फुटपाथ पर ग्लो-इन-डार्क कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है।

हालांकि आज बाजार में अंधेरे में चमकने वाले कार कवर पहले से मौजूद हैं, लेकिन निसान लीफ पर इस्तेमाल किया गया यह अल्ट्रावॉयलेट-एनर्जी पेंट कई मायनों में अलग है। दरअसल स्प्रे-अप्लाइड कोटिंग के जरिए यह पेंट अल्ट्रावॉयलेट किरणों को सूर्य से दिन भर इकट्ठा करता है। इसके बाद अंधेरे में यह पेंट लगातार 8 से 10 घंट तक बराबर चमकता रहता है।

कंपनी के अधिकारी पॉल ओ पील के मुताबिक यह अल्ट्रावॉयलेट पेंट पूरी तरह से ऑर्गेनिक मैटीरियल से तैयार किया गया है। यह पेंट 25 साल तक चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed