जून में लांच होने वाली है फोर्ड इकोस्पोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार खत्म होने वाला है और फोर्ड की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार इकोस्पोर्ट जल्द ही भारतीय बाजार बाजार में लांच होने वाली है।
सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपनी नई एसयूवी कार को जून माह में लांच करेगी। मार्च और अप्रैल में फोर्ड अरबन डिस्कवरी कार्यक्रम के तहत कई बड़े शहरों में कार को लोगों के सामने प्रदर्शित कर चुकी है।
इकोस्पोर्ट सब 4 मीटर कैटेगरी की एसयूवी है और इसे फोर्ड फिएस्टा के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इकोस्पोर्ट में कंपनी ने नए 1.0 लीटर इकोबूस्ट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है।
इसके साथ ही इकोस्पोर्ट को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन में भी पेश किया जाएगा। पेट्रोल इंजन कार मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी।
इंटीरियर और एक्सटीरियर देखने के लिए क्लिक करें
हालांकि नई लांचिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फोर्ड इकोस्पोर्ट को आकर्षक दामों में लांच करेगी।
नई एसयूवी के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 5.5 लाख से 6 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यदि इकोस्पोर्ट को 5.5 लाख रुपये में लांच किया गया तो इसका दाम रेनो डस्टर से करीब 1.5 लाख रुपये तक कम होगा।