फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ford recall cars in india more 1.66 lakh

भारत में फोर्ड एक लाख 66 हजार कारें लेगा वापस

Sat, 14 Sep 2013 04:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Sep 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
ford recall cars in india more 1.66 lakh

यह बात अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि भारत में अमेरिकी ऑटो कंपनी फोर्ड ने बड़ी तादाद में अपनी कारें वापस लेने की तैयारी की है। फोर्ड ने भारत से 1 लाख, 66 हजार, 21 कारें वापस लेने की बात कही है।

विज्ञापन


स्टियरिंग और रियर सस्पेंशन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कंपनी ने बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार फीगो और क्लासिक सेडान कारों को रिकॉल किया है।

फोर्ड इंडिया के अनुसार जनवरी 2010 से जून 2012 के बीच बनी इन कारों के आरटीबी और स्टियरिंग में गड़बड़ी हो सकती है, जिसकी दोबारा जांच की जाएगी। अगर इनमें जांच के दौरान खराबी पाई गई तो उसे ठीक भी किया जाएगा। कंपनी अपने सर्विस प्रोवाइडर्स और डीलर्स के जरिए इस काम को अंजाम देगी।
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से रिकॉल की गईं कारों में से 1 लाख 9 हजार 469 हैचबैक फीगो और 22 हजार 453 सेडान क्लासिक शामिल हैं।

पिछले साल भी कंपनी ने लगभग 1.28 लाख फीगो और क्लासिक कारों की स्टियरिंग और रियर सस्पेंशन समस्या को सही करने के लिए वापस लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed