{"_id":"04e69344-7b1f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ford-launches-facelift-ford-endeavour","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ड ने लांच किया इंडीवर का नया अवतार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
फोर्ड ने लांच किया इंडीवर का नया अवतार
cardekho.com
Updated Wed, 20 Feb 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड की भारतीय इकाई फोर्ड इंडिया ने अपनी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) इंडीवर को नए अवतार में लांच किया है। कंपनी ने इससे पहले इंडीवर को 2009 में पेश किया था। कार मार्केट में इंडीवर के नए अवतार के 2014 में आने की संभावना की जा रही थी, लेकिन फोर्ड ने इसे समय से पहले लांच करके इंडीवर प्रेमियों को खुशी दे दी है।
विज्ञापन
कंपनी ने नई इंडीवर के 4x4 ऑटोमेटिक ऑप्शन 'ऑल-टेरिन' को दिल्ली में 19.11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में पेश किया है। एसयूवी इंडीवर के नए वर्जन में कंपनी ने तकनीक के साथ ही डिजाइन में भी बदलाव किया है। इसके एक्सटीरियर में ग्रिल, हाइलाइट और 16 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ ही कुछ और बदलाव किए गए हैं, जिससे नई इंडीवर का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक लग रहा है।
विज्ञापन
इसके केबिन बात करें तो इसमें टि्वन टोन इंटीरियर के साथ ही टच सेंसटिव जीपीएस सेटेलाइट नेबिगेशन सिस्टम और नई वन टच अप-डाउन पॉवर विंडो है। इसके साथ ही इसमें ड्राइवर की सुविधा के लिए रिवर्स पार्किंग कैमरा भी है। नई कार में मौजूदा इंडीवर की ही तरह 3.0 लीटर का डीजल इंजन और 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। फोर्ड इंडिया देश में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिशों में जुटी हुई है।
विज्ञापन