फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ford india stopped ecosport booking

फोर्ड इंडिया ने बंद की ईकोस्पोर्ट की बुकिंग

Thu, 22 Aug 2013 01:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
ford india stopped ecosport booking

फोर्ड इंडिया ने अपनी ईकोस्पोर्ट कार के कुछ वैरियंट पर अधिक मांग के चलते रोक लगा दी है।

विज्ञापन


फोर्ड इंडिया प्रवक्ता का कहना है, " ईकोस्पोर्ट के कुछ वैरियंट पर लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है, इसके चलते कुछ समय के लिए ईकोस्पोर्ट के कुछ वैरियंट को रोका जा रहा है" इसके अलावा कंपनी ने इस बात का कोई खुलासा नहीं किया है कि ईकोस्पोर्ट के किन वैरियंट की बुकिंग को रोका गया है। न ही इस बात का जिक्र किया गया है कि कंपनी अब तक ईकोस्पोर्ट की कितनी बुकिंग कर चुकी है।ford ecosport compact


















ईकोस्पोर्ट के कुछ खास फीचर-
* कंपनी ने अपने इस नई ईकोस्पोर्ट को 1.0 लीटर क्षमता का बेहतरीन ईकोबूस्ट इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल तीन तरह के इंजन के साथ बाजार में उतारा है।
विज्ञापन

* ईकोबूस्ट इंजन को इंजन टेक्नोलॉजी इंटरनेशन मैग्जीन की तरफ से साल 2012 के सबसे बेहतरीन इंजन का अवार्ड मिल चुका है।
* कंपनी ने इस एसयूवी को अपनी पुरानी कार सिडान फिएस्टा के आधार पर तैयार किया है। यह एसयूवी फिएस्टा के मुकाबले लगभग 11.5 इंच लंबी है। लेकिन चौड़ाई लगभग बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

* ईकोस्पोर्ट का फ्रंट लुक काफी अलग और स्पोर्टी है। बेहतरीन हेडलाईट, फॉगलैम्प और आकर्षक फ्रंट ग्रील इस एसयूवी की खुबसूरती और भी बढ़ा देती है।
* कंपनी ने ईकोस्पोर्ट में विंग साईड व्यू मिरर का प्रयोग किया है। जिसमें साईड इंडिकेटर्स का भी बखूबी प्रयोग किया गया है।
* ईकोस्पोर्ट में 16 इंच का बेहतरीन स्पोक एलॉय व्हील का लगाया गया है जो कि इसके व्हील को और भी दमदार बनाता है।
* अगर इसके इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने इसके इंटीरियर को भी बेहद ही खास और आधुनिक फीचर के साथ लॉन्च किया है।
* इस एसयूवी में आकर्षक लैदर सीट लगाया गया है। चालक के सीट को एडजस्टेबल बनाया गया है जो ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है।
* ईकोस्पोर्ट की स्टीयरिंग को भी बेहद ही शानदार बनाया गया है और इसमें आकर्षक एडजेस्टेबल सिस्टम का प्रयोग किया है। जिसे चालक अपनी स्थिति के अनुसार बदल सकता है।
* इसके अलावा कंपनी ने स्टीयरिंग व्हील पर ही स्टीरियो कन्ट्रोल सिस्टम को भी शामिल किया है। आप गाड़ी चलाते समय ही स्टीरियो सिस्टम के वाल्यूम आदि को कंट्रोल कर सकते हैं।
* कंपनी ने ईकोस्पोर्ट में बेहतरीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल का प्रयोग किया है। जो कि आपको स्पीड, माइलेज, फ्यूल, गियर, विंडो आदि के बारें में पूरी जानकारी प्रदान करता है।
* बूट स्पेश के मामले में भी ईकोस्पोर्ट काफी बेहतर है। नई ईकोस्पोर्ट में पीछे काफी स्पेस है, लंबे सफर के दौरान सामान ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
* कंपनी ने इस एसयूवी में एक खास इंमरजेंशी एसिस्ट सिस्टम का प्रयोग किया है। इस सिस्टम को आप अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं। जो कि किसी भी दुर्घटना के दौरान आपके मोबाइल में सेव इमरजेंसी नंबर को ऑटोमेटिक कॉल करता है, और घटना की जानकारी देता हैं।

* कंपनी ने इस एसयूवी में 1.0 लीटर के ईकोबूस्ट इंजन का प्रयोग किया है। कम क्षमता के बावजूद भी यह इंजन कार को शानदार पावर देता है। ईकोस्पोर्ट टाईटेनियम पेट्रोल वैरिएंट 18.9 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान करती है। कंपनी ने ईकोबूस्ट इंजन को केवल पेट्रोल वैरिएंट में ही इस्तेमाल किया है।
* ईकोस्पोर्ट पेट्रोल वैरिएंट में 1.5 लीटर के इंजन का प्रयोग किया गया है। यह वैरिएंट आपको 15.6 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है।
* ईकोस्पोर्ट ने डीजल वैरिएंट में भी 1.5 लीटर का इंजन प्रयोग किया है जो कि 22.7 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान देता है।
* ईकोस्पोर्ट के 1.0 लीटर ईकोबूस्ट पेट्रोल इंजन की 125PS, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की 110PS और 1.5 लीटर डीजल इंजन की 90PS क्षमता है।
* कार में विजुअल डिस्पले के साथ दिए गए रियर पार्किंग सेंसर से कार को आसानी से पार्क किया जा सकता है।

अलग-अलग वैरिएंट की कीमत (एक्सशोरूम दिल्ली)

1.5 लीटर पेट्रोल Ambiente- 559,000 रुपए
1.5 लीटर पेट्रोल Trend- 649,990 रुपए
1.5 लीटर पेट्रोल TitaniumMT - 750,990 रुपए
1.5 लीटर पेट्रोल TitaniumAT - 844,990 रुपए
1.5 लीटर पेट्रोल EcoBoostTitanium - 789,990 रुपए
1.5 लीटर पेट्रोल EcoBoostTitanium Plus� - 828,990 रुपए
1.5 लीटर डीजल Ambiente- 669,000 रुपए
1.5 लीटर डीजल Trend- 760,990 रुपए
1.5 लीटर डीजल Titanium� - 861,990 रुपए
1.5 लीटर डीजल TitaniumPlus - 899,990 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed