फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ford-figo-touch-3-lakh-milestone

फोर्ड की फीगो ने छुआ तीन लाख का आंकड़ा

Wed, 07 Aug 2013 03:26 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
ford-figo-touch-3-lakh-milestone
फोर्ड की ईको स्पोर्ट्स के बाद हैचबेक कार फीगो ने भी तीसरे साल नए कीर्तिमान को छुआ है। फोर्ड का दावा है कि फीगो ने तीन साल के सफर में तीन लाख यूनिट का आंकड़ा छू लिया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी देते हुए फोर्ड इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डॉयरेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि फीगो ने तीसरे साल में तीन लाख का आंकड़ा छू लिया है। फीगो फोर्ड इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हुई है जो फोर्ड इंडिया को भारत के बाजार में अपनी पहचान स्थापित करने का मौका दे रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि फीगो की सेल को और बढ़ाने के लिए इस महीने पांच और डीलर्स को जोड़ा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि सेल को बढ़ाने के लिए कंपनी टियर थ्री शहरों में अपनी डीलरशिप बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में सोलन, श्री गंगानगर, आणंद, गया, सीकर जैसे शहरो में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। हाल ही में कंपनी ने अपने जुलाई के आंकड़े जारी करते हुए बताया था कि उनकी नई एसयूवी ईको स्पोर्ट्स के कारण अब तक की सबसे ज्यादा सेल रिकॉर्ड हुई है।

फिलहाल ये वक्त फोर्ड इंडिया के लिए खुशियों का वक्त है। नई ईको स्पोर्ट्स और फीगो भारत के कार बाजार में नए ऩए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed