फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ford ecosport will launch soon in india

भारत में जल्द लांच होगी एसयूवी फोर्ड इकोस्पोर्ट

Thu, 21 Feb 2013 02:57 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Thu, 21 Feb 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
ford ecosport will launch soon in india

फोर्ड की कॉम्पैक्ट एसयूवी 'इकोस्पोर्ट' का कार प्रेमियों के बीच बेसब्री से इंतजार हो रहा है। नई एसयूवी कार भारतीय बाजार में जल्द ही लांच होने वाली है। फोर्ड की भारतीय इकाई फोर्ड इंडिया ने नई एसयूवी की लांचिंग अप्रैल में करने का संकेत दिया है। पहले भी हम आपको सूत्रों के आधार पर इकोस्पोर्ट की लांचिंग अप्रैल में होने की खबर दे चुके हैं।

विज्ञापन


हाल ही में फोर्ड इंडिया ने एक ट्वीट में कहा कि हम जल्द ही बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं, यह पूरी उम्मीद है कि कंपनी इकोस्पोर्ट के बारे में ही बात कर रही है। फोर्ड इंडिया ने अपने ट्वीट में कहा कि कंपनी जल्द ही कोई बड़ी घोषणा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हे। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इकोस्पोर्ट की लांचिंग की तारीख और बुकिंग शुरू करने की घोषणा करने वाली है।
विज्ञापन


हालांकि भारतीय बाजार में फोर्ड के कुछ डीलर्स ने 50,000 रुपये के भुगतान पर इकोस्पोर्ट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है। साल 2012 में लांच हुई रिनॉल्ट डस्टर से इकोस्पोर्ट की सीधी टक्कर मानी जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इंडियन मार्केट में लोगों की पसंद बन चुकी डस्टर को भी नई एसयूवी से चुनौती मिलेगी। इसके साथ ही यह भी संभावना है कि इकोस्पोर्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में बेहतर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बाजार में इकोस्पोर्ट कितना रंग जमा पाएगी, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इसकी यहां पर क्या कीमत होगी। कॉम्पैक्ट एसयूवी तीन तरह के इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो डीजल और 1.0 लीटर इकोबूस्ट इंजन में बाजार में आएगी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि कंपनी इसके ऑटोमेटिक वर्जन को भी लांच करने की तैयारी कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed