फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ford ecosport unveiled officially in mumbai

लोगों ने मुंबई में देखा इकोस्पोर्ट का फर्स्ट लुक

Fri, 15 Mar 2013 04:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Mar 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
ford ecosport unveiled officially in mumbai

फोर्ड इंडिया ने आखिरकार अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट से मुंबई के एक मॉल में पर्दा उतार दिया है। कंपनी ने मुंबई समेत 12 शहरों में इकोस्पोर्ट को लोगों के सामने पेश करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


फोर्ड इंडिया अब 17 मार्च को इकोस्पोर्ट से दिल्ली स्थित साकेत मॉल में कार प्रेमियों के सामने पर्दा उठाएगी। इसके अलावा कंपनी देशभर में कार को लांचिंग से पहले 10 अन्य शहरों में पेश करेगी।
विज्ञापन


मुंबई स्थित मॉल में शुक्रवार सुबह इकोस्पोर्ट को लोगों के देखने के लिए खड़ा किया गया था, उस समय यह ढकी हुई थी। फोर्ड की नई कार को देखने के लिए उत्सुक भीड़ ने इसका कवर हटाकर इसकी फोटो लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ford ecosport unveiled officially in mumbai















इकोस्पोर्ट पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और कार प्रेमी इसकी लांचिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने अभी तक कॉम्पैक्ट एसयूवी की देश में लांचिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है।


लांचिंग की तारीख डिसक्लोज करने से पहले कंपनी ने इसके प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस तरह कंपनी अपनी नई एसयूवी का लांच करने से पहले ही प्रचार कर रही है।
ford ecosport unveiled officially in mumbai















उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इकोस्पोर्ट को तीन वेरिएंट में लांच करेगी। कार के अलग-अलग वेरिएंट में तीन सिलेंडर वाला 1.0 इकोबूस्ट पेट्रोल इंजन, चार सिलेंडर वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा।

हालांकि खबरें यह भी है कि कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाला वर्जन भी लांच कर सकती है। कार के फीचर्स के बारे में कंपनी की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed