विटारा ब्रेजा के आते ही ईकोस्पोर्ट के घटे दाम, शुरुआती कीमत 6.68 लाख रुपए
- ताजा खबर है फोर्ड के कैंप से, फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट के दामों में कटौती कर दी है।
- पेट्रोल वर्जन ईकोस्पोर्ट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत अब 6.68 लाख रुपए होगी। डीजल इंजन वाली ईकोस्पोर्ट के दाम 7.28 लाख रुपए से शुरू होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति की विटारा ब्रेजा के आते ही माहौल गरमा गया है। ब्रेजा के बाजार में कदम रखते ही हलचलें तेज हो गई हैं। ताजा खबर है फोर्ड के कैंप से, फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट के दामों में कटौती कर दी है।
पेट्रोल वर्जन ईकोस्पोर्ट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत अब 6.68 लाख रुपए होगी। डीजल इंजन वाली ईकोस्पोर्ट के दाम 7.28 लाख रुपए से शुरू होंगे। गौरतलब है कि मारुति की विटारा ब्रेजा सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए है।
यहां सबसे दिलचस्प बात है कि जहां आम बजट-2016 में कारों पर लगे नए टैक्सों की वजह से कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं, वहीं फोर्ड ने इस सेगमेंट में मुकाबले में बने रहने के लिए दामों में कटौती की है।
कॉम्पैक्ट ईकोस्पोर्ट के फीचर्स
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ईकोस्पोर्ट का अच्छा दबदबा है। बिक्री के मोर्चे पर भी कार प्रदर्शन अच्छा है।
फेसलिफ्ट ईकोस्पोर्ट को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसमें कई बदलाव और अपडेट किए गए थे। इनमें डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक हैडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स और एक नया कलर गोल्डन ब्रॉन्ज शेड शामिल है।
इन कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा ईकोस्पोर्ट में अपडेटेड 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो पहले के 90 पीएस के मुकाबले 100 पीएस की पावर देता है। वहीं 1.5 लीटर और 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।