{"_id":"59d7263a4f1c1baf678b456c","slug":"ford-ecosport-facelift-with-new-petrol-engine-launch-in-india-this-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा दमदार इंजन और बेहतर माइलेज के साथ आ रही फोर्ड EcoSport Facelift","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ज्यादा दमदार इंजन और बेहतर माइलेज के साथ आ रही फोर्ड EcoSport Facelift
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Ford EcoSport Facelift
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की पॉपुलर ऑटोमेकर कंपनी फोर्ड जल्द ही अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार EcoSport का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। कार में नए चेहरे और नए फीचर्स के अलावा पहले से ज्यादा दमदार इंजन दिया होगा। इंजन दमदार होने के साथ ही पहले से ज्यादा इंधन भी बचाएगा। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग इस साल दिवाली के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
कार में किए हैं ये बदलाव
Ford EcoSport
बदलाव की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा फोकस लुक पर किया गया है। इसमें हेक्सागोनल ग्रिल, नया हेडलैंप, रिडिजाइन फ्रंट बंपर और फॉग लैंप दिए गए हैं। कार के एलॉय व्हील को भी बदला गया है। कार के इंटीरियर में भी काफी बदलाव किया गया है। सेंट्रल कंट्रोल को नया लेआउट दिया गया है और पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट कल्चर और स्टीयरिंग व्हील को भी बदला गया है।
पढ़ें: कार या बाइक हो गई चोरी तो सबसे पहले करें ये 5 काम, मिल सकती है वापस
इंजन की बात करें तो कार में तीन विकल्प दिए जाएंगे। फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर डीजल और 1.0 लीटर इकोबूस्ट पेट्रोल इंजन तो रहेगा ही, इसके अलावा 1.5 लीटर का तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा। यह इंजन 120 एचपी की पावर जेनरेट करता है। कंपनी इस कार के जरिए अपने ड्रैगन सीरीज पेट्रोल इंजन को भारतीय बाजार में लाने जा रही है।
2012 में जब इस कार को लॉन्च किया गया था तब इसे खासी टक्कर नहीं मिली थी। हालांक कि नए फेसलिफ्ट वर्जन को मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नेक्सन जैसी कारों से मुकाबला करना पड़ेगा। कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।