{"_id":"573577114f1c1ba736919873","slug":"ford-ecosport-black-edition-launched-at-rs-8-58-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ड ने उतारा ईकोस्पोर्ट का ब्लैक एडिशन, कीमत 8.58 लाख रुपये","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
फोर्ड ने उतारा ईकोस्पोर्ट का ब्लैक एडिशन, कीमत 8.58 लाख रुपये
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्ड ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट का 'ब्लैक एडिशन' लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8.58 लाख रुपये से शुरू होकर 9.93 लाख रुपये (एक्स शो-रूम, दिल्ली) तक जाएगी। 'ब्लैक एडिशन' ट्रेंड प्लस, टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
इस एडिशन में ब्लैक कलर टोन का इस्तेमाल किया गया है। फोर्ड इकोस्पोर्ट ब्लैक एडिशन को बाहर से आक्रामक लुक दिया गया है। इसमें ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक-आउट मोल्डेड हैडलैंप, ब्लैक फॉगलैंप बेजेल, ब्लैक विंग मिरर और ब्लैक रूफरेल दी गई हैं।
विज्ञापन
फोर्ड इकोस्पोर्ट के इस खास एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 1.5-लीटर के पेट्रोल-डीजल इंजन के अलावा 1.0-लीटर के ईकोबूस्ट पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन