फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Ford EcoSport 2017 Features Leaked ahead of Launch Date in 9th November

लीक हुए फोर्ड EcoSport 2017 के फीचर्स, अगले महीने होनी है लॉन्चिंग

Wed, 25 Oct 2017 03:59 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 25 Oct 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
Ford EcoSport 2017 Features Leaked ahead of Launch Date in 9th November
Ford EcoSport Facelift
कार निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया अगले महीने 2017 EcoSport को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस कार की लॉन्चिंग 9 नवंबर 2017 को होगी। लॉन्चिंग से पहले ही कार के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Team-BHP की रिपोर्ट के मुताबिक, कार को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ कुल पांच वैरिएंट में उतारा जाएगा। इसमें बेस वैरिएंट Ambiente होगा। इसके बाद Trend और Trend+ मिड लेवल वैरिएंट होंगे। टॉप वैरिएंट में Titanium और Titanium+ शामिल होंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: अब नहीं खरीद पाएंगे टोयोटा की Camry Hybrid कार, 19 kmpl का देती थी माइलेज
विज्ञापन


बेस वैरिएंट में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, सेफ क्लच स्टार्ट, पावर डोर लॉक्स, इंजन इममोबिलाइजर, होमसेफ हेडलैंप, रियर चाइल्ड लॉक, डोर वार्निंग, इमरजेंसी ब्रेक लाइट फ्लैशिंग, ब्लूटूथ हैंड्सफ्री के साथ 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, हैलोजन क्वाडबीम हेडलैंप दिए होंगे। वहीं, ट्रेंड वैरिएंट में इसके अलावा मोबाइल नेविगेशन, एप्पल कारप्ले व एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग में कंट्रोल की, डुअल यूएसबी पोर्ट भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के Trend+ वैरिएंट में लोड कंपार्टमेंट लाइट, पैडल लैंप, इलेक्ट्रॉनिकली फोड्ल होने वाला रियर व्यू मिरर, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ड्राइवर साइड विंडो एक टच में अप-डाउन जैसे फीचर्स दिए होंगे। 

बात करें टॉप-एंड टाइटेनियम वैरिएंट की तो इसमें इंजन स्टार्ट या बंद करने के लिए बटन, स्मार्ट एंट्री, कैपेसिटिव सेंसर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, रियर आर्मरेस्ट, LED डीआरएल, 17 इंच के एलॉय व्हील, लेदर से लिपटा स्टीयरिंग व्हील और मल्टिकलर एंबिएंट लाइटिंग जैसे अतिरिक्त फीचर्स होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed