{"_id":"a3d021896a3ae59e9605d873fc3a3e85","slug":"fiat-s-1-6-litre-diesel-engine-to-power-maruti-s-upcoming-suvs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन को पावरफुल बनाने का मारुति ने खोजा विकल्प","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इंजन को पावरफुल बनाने का मारुति ने खोजा विकल्प
Updated Thu, 07 Nov 2013 07:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले हमें आपको बताया था कि मारुति सुजुकी इंडिया खुद के डीजल इंजन पर काम कर रही है। जिसका इस्तेमाल कंपनी अपने आने वाले प्रोडक्ट में करेंगी।
विज्ञापन
लेकिन अब खबर ये है कि मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने इटली से फिएट के 1.6 लीटर "मल्टिजेट" डीजल इंजन आयात करने की योजना बनाई है, जिसकी शुरुआत अगले साल से होगी।
विज्ञापन
भारतीयों के लिए जल्द ही बीएमडब्ल्यू की ये बाइक
विज्ञापन
दरअसल, एमएसआई डीजल इंजन तैयार करने का अपना कारखाना लगा रही है, लेकिन इसका काम पूरा होने में फिलहाल समय लगेगा। दूसरी तरफ कंपनी एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) के नए मॉडल बाजार में उतारने वाली है, जिनके लिए ज्यादा पावरफुल इंजन की दरकार है। इसी वजह से कंपनी ने ऐसे इंजन आयात करने की योजना बनाई है।
एमएसआई साल 2015 की शुरुआत में नया एसएक्स4 क्रॉसओवर (सीयूवी) पेश करने वाली है। इसमें नया पावरफुल डीजल इंजन इस्तेमाल करने से कंपनी को यूटिलिटी व्हीकल मार्केट में ज्यादा दम-खम के साथ उतरने में मदद मिलेगी। इस बाजार के 80 फीसदी वाहनों में डीजल इंजन होते हैं। मसलन, फोर्ड और होंडा जैसी कंपनियां पहले से ही बड़े और पावरफुल इंजन वाले यूटिलिट वाहन बाजार में उतार रखे हैं।
वाह क्या बात है! हार्ले डेविडसन जीत लिया मन
इसके अलावा मारुति अपनी छोटी कार ए स्टार को बंद करने के बाद इसकी जगह पर कॉम्पेक्ट कार वाईएल7 लॉन्च करेगी। जिसमें कंपनी द्वारा तैयार किया गया 800सीसी का डीजल इंजन काम करेगा।