फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   fiat launches linea variant at 7.87 lakh

फिएट ने लांच की 'लीनिया टी जेट'

Wed, 12 Jun 2013 12:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Jun 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
fiat launches linea variant at 7.87 lakh

इटली की कार कंपनी फिएट ने अपनी नई कार 'लीनिया टी जेट' मुंबई में लांच कर दी है। कार मार्केट विश्लेषकों के मुताबिक फिएट लीनिया का यह वर्जन लोगों को बहुत आकर्षित करेगा।

विज्ञापन


फिएट की यह कार भारतीय कार बाजार में धूम मचा देगी। नई मिड साइज सेडान कार का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। कंपनी लीनिया टी-जेट सेडान के तीन मॉडल लांच किए।
विज्ञापन


नई सेडान में लीनिया की सभी खूबियां हैं। कार में 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड 1368 cc का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। इस इंजन से बेहतरीन शक्ति उत्पन्न करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टार्क आउटपुट्स 112.5 bhp है। 5000 rpm और 207 Nm एट 2200 rpm पर। कार के इंटीरियर में भी बदलवा किए गए हैं। इन मॉडल्स की कीमत 7.87 लाख रुपए से 9.11 लाख रुपए (एक्स शोरूम मुंबई) है।

मीडियम सेडान सेग्मेंट वाली लीनिया टी-जेट को कंपनी ने पहली बार 2010 में घरेलू बाजार में उतारा था। यह भारतीय कार बाजार में सबसे तेजी से बढ़ता सेग्मेंट है। कंपनी ने टी जेट के डिजाइन पर खास ध्यान दिया है।


कार में प्रीमियम लैदर सीट, डिजाइर एलॉय व्हील्स के साथ ही स्ट्रीम लाइन बॉडी पर भी खास जोर दिया गया है। यह कार आराम को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस कार में एडवांस इंफॉर्मेशन सिस्टम लगाया गया है।

जीपीएस, सेटेलाइट नेविगेशन और ऑटोमैटिक वेदर कंट्रोल सिस्टम लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed