फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   fiat india aims to double its market share

फिएट का कार बिक्री दोगुनी करने का लक्ष्य

Mon, 28 Jan 2013 05:47 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Mon, 28 Jan 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
fiat india aims to double its market share

इटली की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी फिएट ने भारतीय बाजार में अपने बिक्री के आंकड़े को बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। फिएट की अभी भारतीय बाजार में एक फीसदी से भी कम हिस्सेदारी है। कंपनी ने मौजूदा वर्ष में इंडियन मार्केट में 25,000 कारों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। कार बिक्री के बढ़े हुए लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी मार्च 2013 तक देश में 65 नए शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी भारतीय बाजार में जीप ब्रांड के साथ ही कई नए मॉडल भी लांच करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कई कारणों के चलते गत वर्ष 2012 में 10,000 कारों की बिक्री की थी। यह पूछने पर कि कंपनी 25,000 कारों की बिक्री के आंकड़े को कैसे पूरा करेगी, फिएट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एनरिको अटानाशियो ने बताया कि हम बिक्री के लक्ष्य को धीरे- धीरे हासिल करेंगे।
विज्ञापन


अटानाशियो ने बताया कि भारतीय बाजार के कई हिस्सों में हमारी मौजूदगी नहीं है। इस तरह के बाजार में हम अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय बाजार में एक वर्ष की कार बिक्री का आंकड़ा करीब 26 लाख है। जिसमें हमारा लक्ष्य फिएट की करीब एक फीसदी यानी 25,000 कारें बेचने का हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed