88 हजार रुपए तक की छूट, फिर मौका नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पाद शुल्क कटौती की राहत को बढ़ाने के बाद शेवरले ने कारों की खरीद पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर देने की घोषणा की है। कंपनी ने एक ब्लॉकबस्टर वीकेंड स्कीम शुरू ही है, जिसमें कंपनी ने चुनिंदा मॉल्डस पर 88,000 रुपए तक की छूट रखी है।
चुनिंदा मॉल्डस की बात करें तो हैचबैक बीट, सेल, स्पार्क, सेल सेडान और एंज्वाय एमपीवी कारों पर छूट दी गई है। हालांकि इस ऑफर में शेवरले क्रूज, टवेरा और शेवरले कैप्टिवा को शामिल नहीं किया गया है। ये ऑफर सिर्फ आज भर यानि 14, जुलाई, 2014 तक ही सीमित है।
किस पर कितनी छूट
इस स्कीम में कंपनी ने ग्रहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर + बोनस + कंज्यूमर्स बेनेफिट + 10,000 रुपए कारपॉरेट डिस्काउंट सहित कई ऑफर दिए हैं। इसके तहत हैचबैक कार शेवरले स्पार्क पर 73,000 रुपए + 10,000 रुपए लगभग 83 हजार रुपए की छूट मिलेगी।
इसी तरह फ्यूल इफिशियंट कार शेवरले बीट के दोनों वैरियंट (पेट्रोल और डीजल) पर 78,000 रुपए + 10,000 रुपए लगभग 88 हजार रुपए की छूट मिलेगी।
शेवरले सेल हैचबैक पर 58,000 रुपए + 10,000 रुपए लगभग 68 हजार रुपए की छूट मिलेगी। जबकि सेल सेडान पर 70,000 रुपए + 10,000 रुपए लगभग 80 हजार रुपए की छूट मिलेगी।
शेवरले की 7 सीट वाली एमपीवी कार एंज्वाय पर 70,500 रुपए की छूट उपलब्ध है।
मौजूद हैं ये नए एडिशन भी
हाल ही में कंपनी ने नई बीट और सेल को मैनचस्टर यूनाइटेड लिमिटेड एडिशन के साथ उतारा है। शेवरले बीट मैनचस्टर यूनाइटेड लिमिटेड एडिशन पेट्रोल और डीजल वैरियंट की कीमत 4.91 लाख रुपए और 5.74 रुपए है।
नई सेल यू-वीए मैनचस्टर यूनाइटेड लिमिटेड एडिशन पेट्रोल मॉडल की कीमत 5.73 रुपए और डीजल वैरियंट की कीमत 6.52 लाख रुपए है। (सभी कीमतें नई दिल्ली एक्सशोरूम)