फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Datsun redi go one of the best entry level sedan review

तीन लाख तक के बजट वाली एक एसयूवी जैसी एंट्री लेवल कार की ड्राइव

Fri, 03 Feb 2017 05:16 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Datsun redi go one of the best entry level sedan review
डैटसन रेडी गो की ड्राइव के दौरान हम विक्टोरिया मेमोरियल भी पहुंचे। - फोटो : Amit Dwivedi
इस बार के आम बजट में सरकार ने आम आदमियों के लिए खास बना दिया और 3 लाख की आय को पूरी तरह से छूट मुक्त कर दिया। पांच लाख की आमदनी पर अब 10 फीसदी नहीं 5 फीसदी लगेगा टैक्स। वित्त मंत्री के भाषण में उस हर आम आदमी की मुराद पूरी हो गई है जो नोटबंदी के बाद लोग कर रहे थे। ऐसे में इस बजट में अब एक ऐसी कार की बात करना बेहद जरूरी हो जाता है जो आपके बिना टैक्स वाली कमाई में फिट बैठती हो।
विज्ञापन

एक परिचय

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
पीछे से देखने पर यह खूबसूरत लगती है और अपने बड़े होने का आभास करा देती है। - फोटो : Amit Dwivedi
1980 में एक फिल्‍म आई थी ‘’आशा’’ उसका एक गाना ‘’शीशा हो या दिल’’ काफी मशहूर हुआ था, इस गाने में एक लाइन थी एक को मनाऊं तो दूजा रूठ जाता है। कार कंपनियों पर भारत में यह लाइन काफी फिट बैठती है। कार सस्‍ती की तो फीचर्स चले गए, फीचर्स डाला और कंफर्ट दिया तो कार महंगी हो गई। ऐसे में विदेशी कार कंपनियों को भारतीय ग्राहकों को मनाना इतना आसान नहीं रह गया है। लेकिन ऐसे में लगता है जैसे डैटसन ने इस लाइन को गहराई से समझा और ऐसा रास्‍ता निकालने की कोशिश की जिससे कोई भी नाराज न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वॉय ऑफ सिटी कोलकाता

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
डैशबोर्ड प्रीमियम लगता है खासकरके जब आप तीन लाख के बजट वाली कार की बात करते हैं। - फोटो : Amit Dwivedi
कोलकाता को ज्‍वॉय ऑफ सिटी के रूप में जाना जाता है। डैटसन ने कोलकाता को चुना जिससे वह अपनी नई गाड़ी के उस नेचर को लोगों को बता सके जिसका इंतजार उन्हें था और उससे कोई नाराज भी ना हो। तो आइए आज आपको एक ऐसी कार से रूबरू करवाते हैं जो किसी को नाराज नहीं करती ऐसा कहना है डैटसन का। लेकिन सच में ऐसा है यह जानने के लिए आप हमारे साथ थोड़ी देर के लिए देश की पूर्व राजधानी कोलकाता चलिए। यह ड्राइव आप नहीं भूलेंगे यह हमारा वादा है लेकिन यह कार आपको पसंद आती है या नहीं यह आपको डिसाइड करना है। तो आइए आपको लिए चलते हैं डैटसन रेडी गो की ड्राइव पर।
विज्ञापन

शुरुआत से पहले कंपटीशन पर एक नजर

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
इसका इंजिन शुरू में आवाज करने जैसा लगता है लेकिन जैसे-जैसे आप ड्राइव करके आगे बढ़ते हैं यह लयबद्व हो जाता है। - फोटो : Amit Dwivedi
इसके पहले इस गाड़ी की खूबियों और बुराइयों के बारे में बात करना शुरू करें सबसे पहले आपको बताते चलते हैं इसका कंपटीशन क्‍या है। और क्‍या यह सच में उन गाडियों को टक्‍कर दे पाएगी जो फिलहाल देश की धड़कन बनी हुई हैं और आम लोगों के सपनों की सवारी के रूप में लाखों लोगों के चेहरे पर स्‍माइल दे रही हैं। जब कोई ऑटो निर्माता कंपनी भारत में आती है तो उसका सबसे पहले टार्गेट होता है मारूति सुजुकी। इसकी वजह ये है कि मारूति सस्‍ती कारों वाली सेगमेंट में किसी को कोई बड़ा या ऐतिहासिक काम करने का स्‍कोप नहीं छोड़ रही है। 

185 मिलीमीटर का ग्रांउंड क्‍लीयरेंस

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
इसकी हेडलाइट व ग्रिल एक दूसरे को कांप्लीमेंट करते हैं। - फोटो : Amit Dwivedi
हालांकि हुंडई मारूति को टक्‍कर जरूर दे रही है। एंट्री लेवल सेगमेंट में नैनो के ठीक उपर मारूति ऑल्‍टो 800, हुंडई ईयॉन और अब रेनो क्विड सबसे बड़ी चुनौती हैं उन हर कार कंपनियों के लिए जो इस सेगमेंट में कुछ नया करने की सोच रहे हैं। रेनो क्विड को बाजार से जबर्दस्‍त रिस्‍पांस तो मिला लेकिन नंबर गेम में ऑल्‍टो 800 की बिक्री पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा। ईयॉन अपनी खूबियों से बाजार में जमी हुई है। लेकिन डैटसन रेडी गो की सबसे बड़ी खूबी है इसका 185 मिलीमीटर का ग्रांउंड क्‍लीयरेंस जो कि मारूति की ऑल्‍टो 800 से 25 मिलीमीटर, रेनो क्विड से 5 मिलीमीटर और ईयॉन से 15 मिलीमीटर ज्‍यादा है। तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रेडी गो एक एसयूवी की तरह ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार है तथा इसका असर भारतीय ग्राहकों पर जरूर पड़ेगा। इसकी 2.42 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली की कीमत अपनी आक्रामकता का परिचय देती है। 
 

ड्राइविंग फील

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
कोलकाता जैसे शहर की सिटी ड्राइविंग में यह आरामदायक रही। - फोटो : Amit Dwivedi
जब छह फीट दो इंच का 90 किलो का व्‍यक्ति एक एंट्री लेवल कार में आराम से बैठ जाए और उसके पैर क्‍लच, ब्रेक और एक्‍सलीरेटर का प्रयोग करते समय गाड़ी के दरवाजे से या फिर सेंटर कंसोल से न टकराएं तो समझ लीजिए कि कार कंपनी ने कंफर्ट लेवल की पहली परीक्षा अच्‍छे नंबरों से उत्‍तीर्ण कर ली है। इंजिन सुनने में उतना स्‍मूद नहीं लगता जितना चलाने के दौरान यह स्‍मूद ड्राइविंग देता है। 100 की स्‍पीड तक पहुंचने में यह गाड़ी वक्‍त तो लेती है लेकिन इस दौरान इसका इंजिन आपको बताता है कि 799 सीसी के साथ बेस्‍ट आउटपुट कैसे लिया जा सकता है। 

एमडी कहते हैं

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
2.42 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली की कीमत अपनी आक्रामकता का परिचय देती है। - फोटो : Amit Dwivedi
185 मिलीमीटर के ग्राउंड क्‍लीयरेंस के कारण यह एसयूवी जैसा स्‍टेंस रखती है देखने में यह खूबसूरत तो है लेकिन उससे ज्‍यादा इसकी उपयोगिता ड्राइविंग में नजर आती है। कोलकाता की शहरी ड्राइविंग और हाईवे की शॉर्ट ड्राइव से यह पता तो चल गया कि यह कार बहुत दूर तक जाएगी।

 हालांकि निसान के एमडी अरूण मल्‍होत्रा कहते हैं कि हमारा मकसद नंबर से ज्‍यादा लोगों को इसकी खूबियां समझाना है और उनमें इस गाड़ी के प्रति जागरूकता भरनी है। ओवरटेकिंग, लेन शिफटिंग, ब्रेकिंग, रफ पैचेस इन सबके लिए यह उपयुक्‍त कार है। ड्राइविंग के दौरान यह पता तो चलता है कि आप एक छोटी कार चला रहे हैं लेकिन ऐसा मन नहीं करता कि आप इसकी ड्राइविंग से बोर हो गए हैं। 

यह 54 पीएस की शक्ति और 72 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि यह 25.17 किमीप्रली का माइलेज देती है। हालांकि लांग टर्म की टेस्टिंग में ही इस पर कोई कमेंट किया जा सकता है। पर कुल मिलाकर यह एक शानदार एंट्री लेवल कार है और अगर आप एंट्री लेवल में कुछ नया लेने की सोच रहे हैं तो यकीन कीजिए यह आपके सपनों पर फिट बैठती है।

चार लोग आराम से बैठ सकते हैं

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
इसमें 155/80 आर 13 साइज के टायर लगाए गए हैं। - फोटो : Amit Dwivedi
डैटसन इसे पहला अर्बन क्रॉस बोल रही है और कंपनी का दावा है कि कास्‍ट ऑफ ऑनरशिप और नेटवर्क का कोई इश्‍यू नहीं होगा। चार यात्रियों के बैठने के लिए इसमें पर्याप्‍त जगह है तथा अच्छी ऊंचाई होने के कारण कार में सफोकेशन की दिक्‍कत नहीं आती। इसका एंयरकंडीशन काफी प्रभावशाली है कोलकाता की उमस भरी गर्मी में इसको टेस्‍ट करने का पर्याप्‍त मौका मिला तो मुझे नहीं लगता कि इससे बेस्‍ट जगह कोई होगी जब बात एयरकंडीशनर को परखने की जाएगी।

सिक्योरिटी व कंफर्ट

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
इसका 222 लीटर का बूट स्पेस काफी सामान रखने की इजाजत देता है। - फोटो : Amit Dwivedi
इसका फ्रंट सस्‍पेंशन मैक्‍फर्सन स्‍ट्रट विद लोवर ट्रांसवर्स लिंक और ट्विन ट्यूब हाइड्रोलिक शॉक आब्‍जर्बर्स है तथा पीछे ट्विस्‍ट बीम सस्‍पेंशन विद क्‍वायल स्प्रिंग और ट्विन ट्यूब हाइड्रोलिक टेलिस्‍कोपिक शॉक आब्‍जर्बर्स के साथ लगाए गए हैं। इसके कारण कार की राइड गुणवत्‍ता बहुत स्‍टेबल रहती है। इसमें 5 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, स्‍पीड सेंसिटिव इलेक्ट्रिक पावर स्‍टीयरिंग और 155/80 आर 13 साइज के टायर लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा फीचर्स पर भी कंपनी ने खूब ध्‍यान दिया है इसके तहत आपको रेडी गो में परफॉर्मेंस ऑगमेंटेड ब्रेक्‍स, रेनफोर्सड कैश प्रोटेक्‍शन शेल, ऑप्‍टी व्‍यू हाई आई प्‍वाइंट, एडाप्टिव इलेक्ट्रिक पावर स्‍टी‍यरिंग, फोर्स आब्‍जर्बिंग बोल्‍सटर सपोर्ट, एनर्जी आब्‍जर्बिंग स्‍टीयरिंग और एयरबैग दिए गए हैं।

हमारी राय

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
कुल मिलाकर यह अपनी कीमत व व्यावहारिकता दोनों से हमारा दिल जीत लेती है। - फोटो : Amit Dwivedi
बजट तीन लाख तक का है और आप अपनी पहली कार खरीद रहे हैं तो किसी और विकल्प को मत सोचिए इसे खरीद लीजिए। लेकिन रुकिए, यह डैटसन है। नाम से स्पष्‍ट है कि यह एक नई कार कंपनी है जिसका आफ्टर सेल सर्विस आपके कितना करीब है इसे जरूर जांच व परख लीजिए। गाड़ी की अच्छाई उसके आफ्टर सेल सर्विस से होती है और अभी डैटसन को यह नेटवर्क बनाने में वक्त लगेगा। 

स्‍पेसीफिकेशन

Datsun redi go one of the best entry level sedan review
डैटसन रेडी गो का तकनीकि विवरण। - फोटो : Amit Dwivedi
इंजिन               799 सीसी
फयूल टाइप        पेट
शक्ति               54 पीएस @5678 आरपीएम
टॉर्क                72 एनएम@ 4386 आरपीएम
माइलेज            25.17 किमीप्रली
लंबाई              3429 मिमी
चौडाई             1560 मिमी
उंचाई              1541 मिमी
व्‍हीलबेस           2348 मिमी
ग्राउंड क्‍लीयरेंस    185 मिमी
टर्निंग रेडियस      4.73 मिमी
बूट स्‍पेस            222 लीटर
कीमत               2.42 लाख, एक्सशोरूम दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed