फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   chevrolet sail sedan launches in india

शेवरले सेल सेडान लांच, कीमत 4.99 लाख रुपये

Fri, 01 Feb 2013 06:13 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 01 Feb 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
chevrolet sail sedan launches in india

अग्रणी कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की भारतीय इकाई जनरल मोटर्स इंडिया ने बहुप्रतीक्षित शेवरले सेल सेडान को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। दिल्ली में इसकी शुरूआती कीमत 4.99 लाख (एक्स शोरूम) रुपये है। इससे पहले कंपनी ने हैचबैक सेग्मेंट वाली शेवरले सेल U-VA को नवंबर 2012 में पेश किया था।

विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल वर्जन में लांच होने वाली सेल सेडान कुल 8 वेरिएंट में बाजार में आएगी, जिसमें से 4 पेट्रोल और 4 डीजल मॉडल होंगे। राजधानी दिल्ली में सेल के पेट्रोल मॉडल की कीमत 4.99 लाख से 6.42 लाख के बीच और डीजल मॉडल के एक्स शोरूम दाम 6.29 लाख रुपये से 7.52 लाख के बीच होगा।chevrolet sail sedan launches in india
विज्ञापन
















कंपनी ने सेडान सेग्मेंट की नई कार को मारुति स्विफ्ट डिजायर को टक्कर देने के लिए लांच किया है। इससे पहले जीएम हैचबैक कार स्विफ्ट से मुकाबले के लिए सेल U-VA को पेश कर चुकी है। कंपनी को उम्मीद है कि उसकी सेल सेडान स्विफ्ट डिजायर और टोयोटा इटिओस की बिक्री पर प्रभाव डालेगी।chevrolet sail sedan launches in india
विज्ञापन
विज्ञापन
















सेल सेडान के पेट्रोल वर्जन में 4 सिलेंडर वाला 1.2 लीटर का स्मार्टटेक इंजन और डीजल वर्जन में 1.3 लीटर का मल्टीजेट इंजन है। पेट्रोल से चलने वाली सेल में शेवरले की बीट जैसा ही इंजन होगा। इसकी अधिकतम क्षमता 84bhp और 116Nm टॉर्क है और यह 18.2 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी।chevrolet sail sedan launches in india
















डीजल इंजन की सेल की स्विफ्ट डिजायर जैसी क्षमता होगी और यह 22.1 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी। पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट को 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स दिया गया है। नई कार में कंपनी ने एडवांस फीचर दिए हैं, जो कि इसे काफी सुरक्षित बनाते हैं। हालांकि नए फीचर्स टॉप वेरिएंट में भी उपलब्ध होंगे।chevrolet sail sedan launches in india

















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed