{"_id":"80330708e3294989e599a6a65bb11a42","slug":"chevrolet-gold-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खरीदिए, सोना साथ मिलेगा!","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
कार खरीदिए, सोना साथ मिलेगा!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
देश में बढ़ती मंहगाई ने सबकी कमर तोड़ रखी है। हर चीज की दाम आसमान छू रहे हैं। अगर किसी से भी महंगाई की वजह पूछो तो एक ही जवाब मिलता है, डॉलर के दाम पता है न। रुपए की कीमत गिर गई है, क्यों तुम्हें खबर नहीं?
विज्ञापन
इस महंगाई के बीच अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप खुशकिस्मत हैं। जी हां, भारतीय बाजार में अपने जलवे बिखरेने वाली शेवरले ने अपने कस्टमर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिसमें आप लगभग 2.5 ग्राम सोना जीत सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय कार बाजार में काफी सारी कंपनियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए नए ऑफर शुरू किए हैं। नई गाड़ियों की खरीद पर कई कंपनियां कैश बेनिफिट ऑफर दे रही हैं।
विज्ञापन
शेवरले ने इस कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए किसी भी नई गाड़ी की खरीद पर 2.5 ग्राम सोना देने का वादा किया है।
इसके अलावा कंपनी ने कुछ मॉडल पर कैश बेनिफिट ऑफर भी रखा है। इस ऑफर ने बीट (डी), बीट (पी) मॉडल पर 66,000 रुपए तक कैश पा सकते हैं।