फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   chevrolet beat facelift version will come in in second quarter

दूसरी तिमाही में आएगा बीट का नया अवतार

Sat, 05 Jan 2013 05:21 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Sat, 05 Jan 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
chevrolet beat facelift version will come in in second quarter

जनरल मोटर्स शेवरले बीट के नए अवतार को पेरिस मोटर शो 2012 में प्रदर्शित कर चुकी है। इसे यूरोपीय बाजार में कंपनी ने स्पार्क नाम दिया है। यूरोप के बाद जीएम अब इसे भारतीय बाजार में लांच करने की तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इंडियन मार्केट में शेवरले बीट का नया मॉडल दूसरी तिमाही में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बीट से पहले जनवरी या फरवरी में शेवरले सेल सैलून और एमपीवी कार शेवरले इंजॉय भारतीय शोरूम में दिखाई देंगी। शेवरले बीट के नए मॉडल में तकनीकी रूप से कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले के मुकाबले इसके लुक को स्पोर्टी बनाया गया है। बीट के नए मॉडल के फ्रंट बंपर और ग्रिल को पहले से बेहतर किया गया है। इसमें फॉग लैंप भी पहले से अच्छी क्वालिटी के यूज किए गए हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने नई शेवरले बीट के टेल लैंप (बैक लाइट) में भी बदलाव किया है। इसके इंटीरियर में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल इंजन वाली बीट की पहली जैसी ही क्षमता होगी। नई कार मौजूदा मॉडल की ही तरह किफायती होगी। बीट के डीजल मॉडल में 1.0 लीटर का इंजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed