फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   car that can run 111 km in one liter diesel

एक लीटर डीजल में 111 किमी. दौड़ेगी यह कार

Wed, 13 Mar 2013 12:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Mar 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
car that can run 111 km in one liter diesel

जल्द ही बाजार में एक ऐसी कार आने वाली है जो 111 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी। हो सकता है यह आपको पढ़ने में थोड़ा अटपटा लग रहा हो, लेकिन जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवेगन ऐसी ही कार तैयार कर रही है।

विज्ञापन


फॉक्सवेगन की 'एक्सएल 1' एक ऐसी डीजल इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कार है जो 1 लीटर तेल में 111 किमी. की दूरी तय करेगी। न्यूयॉर्क डेली में प्रकाशित खबर के मुताबिक यह टू सीटर (दो लोगों के बैठने की क्षमता) कार जेनेवा मोटर शो में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


दुनिया की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कार को 1 लीटर व्हीकल पर तैयार की गई है, यानी इस कार को 100 किमी. की दूरी तय करने में 1 लीटर से भी कम तेल की जरूरत होगी। कंपनी ने एक्सएल 1 को अमेरिकन ट्रैफिक को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में 10 लीटर का छोटा फ्यूल टैंक है। कार से 21 ग्राम प्रति किमी. का कार्बन उत्सर्जन होता है, जो कि काफी कम है। इससे साफ है कि यह पर्यावरण के हिसाब से भी अनुकूल कार है। कार को पहली बार 2011 में प्रदर्शित किया गया था, तभी से कार प्रेमियों को इसका इंतजार है।

कार में कार्बन फाइबर की बॉडी है। इसकी लंबाई 3888 एमएम और ऊंचाई 1153 एमएम है, इस हिसाब से एक्सएल 1 हैचबैक पोलो कार से छोटी होगी। कार के केबिन में इंट्री करने के लिए बटरफ्लाई स्टाइल में दरवाजे दिए गए है, यानी इसके दरवाजे ऊपर की तरफ खुलेंगे। कार में दो लोगों के बैठने की सुविधा है।

दुनिया की सबसे किफायती कार का वजन ज्यादा न हो इसके लिए इंजीनियर्स ने इसे कार्बन फाइबर से तैयार किया है। इसकी बॉडी की मोटाई महज 1.2 एमएम है। डेशबोर्ड को वुडन फाइबर से तैयार किया गया है, जिसकी मोटाई 1.4 एमएम है। कार में हल्के वजन के मैग्नीशियम व्हील्स हैं।


एक्सएल 1 में 800cc का टर्बोचार्जड 2 सिलेंडर इंजन है। इंजन की क्षमता 35 किलोवाट (47bhp) और 120Nm टॉर्क होगी। कार में 7 स्पीड ड्युल क्लिच गियर बॉक्स होगा। कार 12.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। कार की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा की है। कार की 250 यूनिट 2013 के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed