फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   car sales decline in November

रिवर्स गियर में चल रहा है भारत का कार बाजार

Tue, 03 Dec 2013 11:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Dec 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
car sales decline in November

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और कर्ज मंहगा होने के कारण गत नवंबर माह में कार बिक्री की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मारुति, ह्यूंदे, महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी कई बड़ी कंपनियों की बिक्री रिवर्स गियर में चली गई। नवंबर में त्योहारी सीजन खत्म होने के साथ ही मांग में गिरावट देखी गई।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी की कुल बिक्री नवंबर में 10.7 फीसदी घट गई। कंपनी ने कुल 92,140 कारें बेचीं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 1,03,200 थी। कंपनी की घरेलू बिक्री 5.9 फीसदी घटकर 85,510 पर आ गई।
विज्ञापन

नैनो ‘सबसे सस्ती कार’ एक भारी चूक: रतन टाटा

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2012 में घरेलू बिक्री 90,882 थी। कंपनी का निर्यात भी नवंबर में 46.2 फीसदी घटकर 6,630 रह गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 12,318 था।

ह्यूंदे मोटर्स इंडिया की कुल बिक्री नवंबर में 10.9 फीसदी घटकर 49,681 पर आ गई। नवंबर 2012 में यह आंकड़ा 55,762 था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री 3.6 फीसदी घटी, जबकि निर्यात में 22.9 फीसदी की कमी आई।

मारुति ए-स्टार की जगह लेने आ रही है ये छोटी कार


कंपनी ने कहा है कि आर्थिक परिदृश्य सुस्त बने रहने से गाड़ियों की बिक्री प्रभावित हो रही है। टाटा मोटर्स की बिकी को नवंबर में तेज झटका लगा। कंपनी की कुल बिक्री 42 फीसदी घटकर 10,379 रह गई, जो नवंबर 2012 में 18,031 थी।


गत माह कंपनी की नैनो, इंडिका और इंडिगो गाड़ियों की बिक्री 42 फीसदी घटकर 7,910 रह गई। बहुउपयोगी वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की नवंबर 2013 में कुल बिक्री 32 फीसदी घटी। इस दौरान कंपनी के यात्री कारों की बिक्री 16,771 रही, बीते वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 24,604 था।

वाह! इस तरह चलती कारों से पैदा होगी बिजली


टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के लिए नवंबर का महीना घरेलू बिक्री के लिहाज से अच्छा नहीं रहा इस दौरान इस अवधि में कंपनी की इनोवा और इटिऑस जैसी कारों की घरेलू बिक्री 1.3 फीसदी घटकर 10,208 रह गई। बीते साल यह 10,352 थी।

भारत में आईं ट्रायम्फ की 10 सुपर बाइक, कीमत 20 लाख


हालांकि, कंपनी की कुल बिक्री में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसके बावजूद कंपनी का मानना है कि आने वाले महीने गाड़ियों की बिक्री के लिहाज से अनुकूल नहीं रहेंगे और मांग सुस्त बनी रहेगी। जनरल मोटर्स इंडिया की बिक्री नवंबर 2013 में 14.14 फीसदी घटकर 6,214 रह गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने 7,238 कारें बेची थी।

होंडा ने दर्ज की बढ़त
होंडा कार्स की बिक्री गत माह 151 फीसदी उछलकर 9,332 पर पहुंच गई, जो पिछले साल नवंबर में 3,711 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed