फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Car maintenance tips

छोटी-छोटी टिप्स से अपनी कार को रखें फिट

Fri, 26 Jul 2013 05:27 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
Car maintenance tips
अगर आप अपनी कार से बेहद प्यार करते हैं और उसे चुस्त दुरुस्त रखना चाहते हैं। तो बस ये छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल, जो आपकी कार को रखेगी पूरी तरह फिट।
विज्ञापन


ये हैं वो खास टिप्स जो आपकी कार को देंगी लॉंग लाइफ

इंजन - कार की पूरी परफॉर्मेंस इंजन पर निर्भर करती है। इंजन को ठीक चलाने में सहायता करता है उसका मोबिल ऑयल इसलिए कार के ऑयल को हर 15-20 दिन के अंतराल में चैक करते रहें। ध्यान दें कि कहीं कार का ऑयल लीक न कर रहा हो। अगर ऑयल लीक कर रहा हो तो तुरंत मैकेनिक से चैक कराएं, नहीं तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


टायर प्रेशर- कार को बाहर निकलने से पूर्व टायर में हवा के प्रेशर को जांच लेना बेहद आवश्यक है। टायर में हवा का कम दाब, कार के इंजन पर जोर डालता है। इससे सीधे तौर पर कार का माइलेज प्रभावित होता है। इसके अलावा टायरों में कम हवा, टायरों को भी नुकसान पहुंचाती है। इससे वे जल्दी घिसते हैं और इनकी लाइफ कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक - अगर आपकी कार के ब्रेक काफी नीचे आकर लगते हैं तो तुरंत उसको मैकेनिक को दिखाएं। बरसात के दिनों में भी ब्रेक जल्द खराब होते हैं। साथ ही अगर आपकी कार के ब्रेक लगते समय आवाज करते हैं तो इनकी क्लियरेंस में दिक्कत है। ये लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है। समय-समय पर ब्रेक्स की जांच भी करवाते रहें।

कूलिंग सिस्टम- गर्मियों में कार के इंजन का गर्म हो जाना एक आम बात है। लेकिन अपनी सतर्कता की बदौलत आप खुद को इस परेशानी से दो चार होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी कार के रेडिएटर में कूलेंट की मात्रा को जांचते रहे। हर 2-3 दिन में कार में वाटर कूलेंट की जांच करते रहें।

क्लच -अगर आपको बिना इस्तेमाल के दौरान क्लच को दबाने की आदत है तो ये क्लच को डैमेज कर सकती है। इसके साथ ही क्लच में जरा भी समस्या लगने पर उसकी जांच कराएं।

शुद्ध पेट्रोल - अशुद्ध या खराब पेट्रोल आपकी कार के इंजन को किसी भी अन्य कारक की तुलना में जल्दी खराब करता है। कोशिश करें कि ऐसे पंप पर फ्यूल भरवाएं जो सही मानक पर देता हो। जरा भी अंदाजा होने पर अशुद्ध पेट्रोल देने वाले पंपो से बचें।

एक्सट्रा फ्यूज- कई बार फ्यूज जैसी छोटी खराबी के कारण कार बंद हो जाती है। इसलिए कहीं भी जाने से पहले अपनी कार में एक्ट्रा फ्यूज डालकर चलें। आमतौर पर फ्यूज बदलना कठिन नहीं होता इसलिए फ्यूज फुंकने पर खुद इसे बदल सकते हैं।


ये छोटी-छोटी सावधानियां आपको और आपकी कार को फिट और हिट रख सकती हैं। साथ ही ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। इनका पालन कर आप आप अपने साथ दूसरों की जान भी बचाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed