{"_id":"f1f9ebae-d812-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"booking-open-for-ford-suv-ecosport","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ड ईकोस्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू, जल्द आएगी बाजार में","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
फोर्ड ईकोस्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू, जल्द आएगी बाजार में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
अगर आप फोर्ड की ईकोस्पोर्ट्स कार का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। फोर्ड ने अपनी मोस्ट अवेटेड कार ईकोस्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि इसकी कीमत और लॉन्चिग की तारीख का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस माह के अंत तक इसे लॉन्च कर सकती है। फोर्ड एसयूवी ईकोस्पोर्ट्स की बुकिंग डीलर के यहां 50 हजार रुपए से की जा सकती है।
विज्ञापन
ईकोस्पोर्ट्स के तीन तरह के इंजन 1.0 लीटर ईकोबूस्ट, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल में उपलब्ध होगी।
कंपनी के प्रेसीडेंट और सीईओ एलन मुलाली के मुताबिक, भारत को हब बनाना उनका सपना है। यह बेहतरीन बाजार है। यहां इस बात के स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि दुनियाभर के लोग किस तरह के वाहन पसंद करते हैं। कंपनी की नई एसयूवी ईकोस्पोर्ट्स इसका बेहतरीन उदाहरण है।
विज्ञापन
कंपनी ने चेन्नई संयंत्र में इस कार के उत्पादन के लिए 14.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इस संयंत्र में कंपनी अपनी फीगो, क्लासिक, एंडेवर और फिएस्टा कारों का भी उत्पादन कर रही है। वैश्विक स्तर पर भारत को कंपनी के लिए अहम बाजार बताते हुए उन्होंने कहा कि बी साइज प्लेटफार्म की छोटी एसयूवी कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है।