फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Auto Expo 2014: new audi sport car

ऑडी कार का मजा 37 हजार में!

Mon, 10 Feb 2014 01:06 PM IST
अनुराग त्रिपाठी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अनुराग त्रिपाठी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 10 Feb 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2014: new audi sport car

ऑडी की कार 37 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। चौंक गए। जी हां! यह सही है।

विज्ञापन


ऑडी कंपनी ने बच्चों के लिए स्पोर्ट्स कार उतारी है, जो आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। एक बार चार्ज करने के बाद दो घंटे का सफर होगा।

12वें ऑटो एक्सपो 2014 के पवेलियन नंबर 15 में ऑडी की कारों को देखने वालों की लाइन लगी है। करोड़ों रुपये की कारों के बीच रविवार को स्पोर्ट्स कार पर सभी की निगाहें रुक गई।

कंपनी के डिस्प्ले काउंटर पर रखी चाइल्ड स्पोर्ट्स कार की कीमत सुनकर सभी चौंक उठे, लेकिन खुशी भी थी कि कम से कम ऑडी कंपनी की कार तो घर ले जा सकते हैं।

कंपनी के पार्ट्स मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि स्पोर्ट्स कार को चार्ज करने में सिर्फ दो से तीन यूनिट बिजली खर्च होगी। चार्ज होने के बाद लगातार दो घंटे तक इसे चलाया जा सकता है। इसकी रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटे की है, जो अमूमन अन्य चाइल्ड कार में नहीं होती।
विज्ञापन


अखिलेश ने बताया कि कंपनी ने अन्य कारों की तरह इसमें भी सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया है। कार को स्टेयरिंग और रिमोट दोनों से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा सीट बेल्ट लगाना जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्पोर्ट्स कार को ऐसे डिजाइन किया गया है कि अगर तेज रफ्तार में कहीं टक्कर होती है तो कार की बॉडी स्प्रिंग की तरह काम करेगी और बच्चे को चोट नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed