फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Audi says 2.1 million of its cars are fitted with emissions cheat

फॉक्सवैगन के बाद ऑडी की लाखों कारें में प्रदूषण स्कैंडल

Tue, 29 Sep 2015 12:53 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
Audi says 2.1 million of its cars are fitted with emissions cheat

कार कंपनी ऑडी की 21 लाख कारों में प्रदूषण स्तर छिपाने वाला वही सॉफ़्टवेयर लगा है जो उसकी मूल कंपनी फ़ॉक्सवैगन की कारों में लगा है।

विज्ञापन


अमरीका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने कुछ दिन पहले पाया था कि फ़ॉक्सवैगन की कुछ डीज़ल कारों में ऐसे सॉफ़्टवेयर लगे हैं जो वाहन की प्रदूषण जांच के दौरान उसका प्रदर्शन बदल सकते हैं।

जर्मन कंपनी फ़ॉक्सवैगन ने ग्राहकों का भरोसा तोड़ने के लिए माफ़ी मांगी थी। उस समय फ़ॉक्सवैगन ने कहा था कि उसके समूह की एक करोड़ दस लाख कारें प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी यूरोप में लाखों ऑडी
ऑडी के ये मानने के बाद कि उसकी कारों में वही सॉफ़्टवेयर लगा है जिससे प्रदूषण का स्तर छिपाया जाता है, ये भी सामने आया है कि ऐसी लाखों गाड़ियां पश्चिमी यूरोप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी यूरोप में ऐसी 14.20 लाख ऑडी कारों में ईयू5 इंजन है। इनमें से 577000 कारें जर्मनी में हैं जबकि तेरह हज़ार अमरीका में हैं।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि प्रभावित कार मॉडलों ए1, ए3, ए4, ए6, टीटी, क्यू3 और क्यू5 हैं।

सीईओ ने पद छोड़ा
इस विवाद के बाद, फ़ॉक्सवैगन के शेयर बूरी तरह लुढ़के थे और कंपनी के सीईओ मार्टिन विंटरकन ने पद छोड़ दिया था।

कंपनी के नए प्रमुख ने पूरे मामले में जाँच का भरोसा दिया है। फ़ॉक्सवैगन कार बिक्री के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हैं और इस विवाद से उसकी छवि पर ग़हरा असर हुआ है।

अब कंपनी पर अरबों डॉलर के जुर्माने भी लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed