फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Audi Q7 Petrol launching Today: Know Everything you need to Know

आज लॉन्च होगी ऑडी Q7 पेट्रोल वैरिएंट SUV कार, इन 7 बातों से जानिए क्या है खास

Mon, 04 Sep 2017 11:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 04 Sep 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
Audi Q7 Petrol launching Today: Know Everything you need to Know
audi Q7 petrol
जर्मन कार मेकर कंपनी ऑडी भारत में इस साल कई लॉन्च कर चुकी है और 4 सितंबर को ऑडी क्यू7 कार का पेट्रोल वैरिएंट लॉन्च करने जा रही है। भारत में डीजल वर्जन वाली ऑडी Q7 को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में 2000 से ज्यादा सीसी वाली डीजल कारों को बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऑडी ने अपनी ऐसी कारों का पेट्रोल वैरिएंट उतारने का फैसला लिया था। इन 10 बातों से जानिए ऑडी Q7 पेट्रोल वैरिएंट में क्या होगा खास-
विज्ञापन


1.डिजाइन की बात करें तो क्यू७ पेट्रोल वैरिएंट को डीजल इंजन वाली ऑडी Q7 जैसा ही रखा गया है। इस लग्जरी एसयूवी कार में सिंगल फ्रेम ग्रिल दिया गया है जो ऑडी की कारों का सिग्नेचर एलिमेंट बन गया है। साथ ही मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट दी गई हैं। इसके अलावा एल्यूमीनियम फिनिश वाले 5-स्पोक एलॉय व्हील, एलईडी टेल लाइट्स और ट्विन इग्जॉस्ट दिया गया है। 
विज्ञापन


2. ऑडी Q7 पेट्रोल में २-लीटर, चार सिलिंडर, TFSI इंजन दिया होगा। इंजन 250 bhp पावर और 370 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। वैरिएंट के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : परिवार है बड़ा तो ये कारें है बेहतरीन विकल्प


3. कंपनी के नए  MLB प्लेटफॉर्म के कारण नई ऑडी पुरानी वाली से 325 किग्रा हल्की होगी। हल्के वजन के कारण कार का माइलेज भी बेहतर होगा। 

4. कार में वर्चुअल कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लेदर सीट, ऑडी एमएमआई इंफोटेनमेंट सिस्टम और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। इसमें Bose ऑडियो सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो भी दिया है। 

5. सेफ्टी का ध्यान रखते हुए कार में 8 एयरबैग्स, ABS, ASR, EDL, ESC और हिल डिसेन्ट कंट्रोल दिया गया है।

6. इस कार की कीमत 75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के करीब होगी, जो डीजल वैरिएंट से 3-4 लाख रुपए कम है।

7. इस कार का मुकाबला विरोधी कंपनियों के पेट्रोल वैरिएंट से रहेगा। इसमें बीएमडब्ल्यू एक्स5 xDrive35i, मर्सिडीज-बेंज GLS400, लैंड रोवर डिस्कवरी HSE लग्जरी पेट्रोल वैरिएंट शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed