{"_id":"59acf89b4f1c1b6e6a8b4987","slug":"audi-q7-petrol-launched-in-india-know-its-price-specifications-and-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉन्च हुई पेट्रोल वर्जन वाली Audi Q7 कार, 67 लाख से ज्यादा है कीमत, जानिए खासियत","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
लॉन्च हुई पेट्रोल वर्जन वाली Audi Q7 कार, 67 लाख से ज्यादा है कीमत, जानिए खासियत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
ऑडी ने भारत में अपनी क्यू7 कार का पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है।
भारत में डीजल वर्जन वाली ऑडी Q7 को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में 2000 से ज्यादा सीसी वाली डीजल कारों को बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऑडी ने अपनी ऐसी कारों का पेट्रोल वैरिएंट उतारने का फैसला लिया था।
पढ़ें: चोरी होने से बचानी है कार तो ध्यान रखें ये 5 आसान सी बात
इस कार का मुकाबला विरोधी कंपनियों के पेट्रोल वैरिएंट से रहेगा। इसमें बीएमडब्ल्यू एक्स5 xDrive35i, मर्सिडीज-बेंज GLS400, लैंड रोवर डिस्कवरी HSE लग्जरी पेट्रोल वैरिएंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: चोरी होने से बचानी है कार तो ध्यान रखें ये 5 आसान सी बात
विज्ञापन
इस कार का मुकाबला विरोधी कंपनियों के पेट्रोल वैरिएंट से रहेगा। इसमें बीएमडब्ल्यू एक्स5 xDrive35i, मर्सिडीज-बेंज GLS400, लैंड रोवर डिस्कवरी HSE लग्जरी पेट्रोल वैरिएंट शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पेट्रोल इंजन वाली ऑडी Q7 का इंजन और माइलेज
Audi Q7 Petrol launched
कार में 2.0-लीटर, चार सिलिंडर TFSI इंजन दिया गया है, जो 248 bhp पावर और 370 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल वैरिएंट के साथ 8-स्पीड tiptronic ट्रांसमिशन दिया गया है। ऑडी क्यू7 पेट्रोल वैरिएंट की हाई स्पीड 233 किमी./घंटा की है और यह 6.9 सेकेंड में 0-100 किमी./घंटा की रफ्तार पर पहुंच जाती है। पेट्रोल वैरिएंट वाली कार 11.68kmpl का माइलेज देगी।
जानिए क्या है कीमत
Audi Q7 Petrol launched
कंपनी ने ऑडी Q7 पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 67.76 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) रखी है। यह एक 7-सीटर कार है जिसमें 30 अलग-अलग प्रकार की एंबिएंट लाइंटिंग दी गई है। इसके अलावा कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो वाला स्मार्टफोन इंटरफेस दिया गया है। इसमें वायरलैस फोन चार्जर के साथ Bose का 3D सराउंड सिस्टम भी दिया गया है।