फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   audi q3 price hike

ऑडी क्यू3 की कीमत 2 फीसदी तक बढ़ी

Fri, 05 Oct 2012 02:57 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 02:57 PM IST
विज्ञापन
audi q3 price hike

हाल ही में होंडा मोटर्स द्वारा कारों के दाम बढ़ाने के बाद लग्जरी कार बनाने वाली ऑडी ने अपने मॉडल क्यू-3 की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है। कंपनी ने कॉम्पेक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हेकल (एसयूवी) ऑडी क्यू- 3 की कीमतों में 1 से 2 फीसदी तक बढोतरी का फैसला किया है।

विज्ञापन


नई कीमतें आगामी 1 अक्तूबर से प्रभावी होंगी। हाल में ऑडी क्यू-3 की एक्स-शोरूम कीमत 26 लाख 21 हजार रुपये है। कंपनी ने ऑडी क्यू-3 के बाजार में मौजूद दोनों मॉडलों की कीमतों में इजाफे का फैसला किया है। ऑडी इंडिया के हेड पर्सचेके ने बताया कि रुपये के अवमूल्यन और लागत बढ़ने के बाद कीमतों में वृद्धि का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


पर्सचेके ने उम्मीद जताई कि कीमतों में वृद्धि का बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ेगा, हम 2012 के अंत तक 8 हजार ऑडी क्यू-3 कार बेचने के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। ऑडी क्यू 3s की लांचिंग के बाद भारतीय बाजार में इसकी एक हजार यूनिट बिक चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed