फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   audi new car crosslane coupe surprize everyone

ऑडी की कॉन्सेप्ट कार ने सबको किया हैरान

Mon, 01 Oct 2012 03:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Oct 2012 03:39 PM IST
विज्ञापन
audi new car crosslane coupe surprize everyone

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने पेरिस ऑटो शो के दौरान एक कॉन्सेप्ट कार को पेश करके सबको हैरान कर दिया। ऑटो शो के दौरान ऑडी ने पेट्रोल हाइब्रिड कार क्रॉसलेन कूपे को पेश किया है। इस कार के सभी को चौंकाने का पहला कारण है कि कंपनी ने इस कार का माइलेज 91 किमी. प्रति लीटर होने का दावा किया है। दूसरा यह कि हाइब्रिड कार क्रॉसलेन कूपे एक किलोमीटर में 26 ग्राम कार्बन डाइ ऑक्साइड का उत्सर्जन करेगी।

विज्ञापन


कार निर्माता कंपनी ऑडी नई एसयूवी कारों को लांच करने की तैयारी में है। ऑडी के क्यू5 और क्यू7 मॉडल को दुनियाभर में अच्छा रिस्पांस मिला है। अब उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की यह नई कॉन्सेप्ट कार ऑडी क्यू2 होगी। हालांकि इस बारें में अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


ऑडी ने अपनी इस नई कार में बेहतरीन इंजन क्षमता के साथ ही आकर्षक लुक भी देगी। अभी कंपनी ने इस एसयूवी कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेरिस मोटर शो में पेश किया है। कंपनी अपने इस कार के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जानते हैं इस कार में क्या-क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमदार इंजन
नई ऑडी क्रासलेन कॉन्सेप्ट कार में 1.5 लीटर की क्षमता वाला टर्बोचार्जड इंजन इस्तेमाल किया गया है। इस इंजन की क्षमता 130 bhp होगी। इस कार में कंपनी ने दो इलेक्ट्रॉनिक मोटर को भी शामिल किया है, जो करीब 68 bhp और 116 bhp की शक्ति उत्पन्न करने में सक्षम है।

दो दरवाजे वाली कार
ऑडी की इस नई कार में दो दरवाजे हैं और इसमें 4 लोगों के बैठने की सीट है। ऑडी की तरफ से पेश की गई एसयूवी कारों में यह अभी तक की सबसे छोटी कार है। साइज में छोटी और हल्की होने के कारण इसका माइलेज और स्पीड भी बेहतर होंगे।


माइलेज और स्पीड
कंपनी का दावा है कि नई क्रॉसलेन कूपे महज 9.8 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार पकड़ लेगी। माइलेज की बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि क्रॉसलेन कूपे 91 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed