{"_id":"59ae31e74f1c1b6d078b45a4","slug":"audi-may-launch-electric-cars-in-india-by-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने जा रही Audi, दिखने में होगी कुछ ऐसी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने जा रही Audi, दिखने में होगी कुछ ऐसी
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
2020 तक लॉन्च हो सकती है ऑडी की इलेक्ट्रिक कार
जर्मन कार निर्माता कंपनी ऑडी भारत में 10 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। माना जा रहा है कि इसी सेलिब्रेशन में कंपनी कई नए लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी को भारत में कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है।
पढ़ें : लॉन्च हुई पेट्रोल वर्जन वाली Audi Q7 कार, 67 लाख से ज्यादा है कीमत, जानिए खासियत
पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 2000 से ज्यादा सीसी वाले वाहनों पर रोक लगा दी थी। हालांकि इसके बाद जीएसटी लगने से लग्जरी कारों की कीमतें कुछ कम हुई थी, लेकिन कंपनी के लिए यह खुशी भी ज्यादा दिन नहीं रही।

Trending Videos
इसी साल पेश की थी कॉन्सेप्ट कार
Audi e-Tron
अब सरकार ने लग्जरी कारों पर अतिरिक्त उपकर लगाने का फैसला लिया है, जिससे कीमतें बढ़ जाएंगी। इतना ही नहीं, सरकार ने घोषणा की है कि देश को 2030 तक ऑल-इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार के रूप में बदले जाने की ओर काम किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर ऑडी भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने की योजना बना रही है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल संघाई में e-Tron स्पोर्टबैक कार को पेश किया था। यह ऑडी की इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कॉन्सेप्ट कार थी। माना जा रहा है कि भारत में भी इसी तरह की कार लाई जा सकती है।
ऑडी इंडिया के हेड राहिल अंसारी ने कहा, "भारत में ऑडी 2020 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने जा रही है। वैसे ग्लोबल स्तर पर भी ऑडी 2020 में अपनी पहली कार लॉन्च करेगी और इसी साल दूसरी कार भी लाई जाएगी। ऐसे में अगर भारत में भी अच्छी मांग रहती है तो कार को यहां भी उतारा जाएगा।" उन्होंने कहा कि हमें बेहद खुशी होगी अगर भारत में इसकी मांग की जाती है, हालांकि यहां पर उस तरह का इन्फ्रास्ट्रक्चर भी दिया जाना चाहिए। उदाहरण के तौर पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने चाहिए।