हवा से बात करेगी ऑडी की नई स्पोर्ट्स कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ऑडी ने अपनी सुपर स्पोर्ट्स कार 'ऑडी आर 8' को नए अवतार में लांच किया है। नई ऑडी आर 8 को कंपनी ने पहले से ज्यादा बेहतर और तेज रफ्तार वाला बनाया है। हालांकि आर 8 के नए मॉडल में बैठने के लिए स्पेस पहले जैसा ही है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसको तीन वेरिएंट में पेश किया है। दिल्ली में इसके वी8 वर्जन की कीमत 1.34 करोड़, वी10 वर्जन की कीमत 1.57 करोड़ और वी10 स्पाइडर की कीमत 1.73 करोड़ रुपये है।
ऑडी आर8 को कंपनी ने पहली बार साल 2006 में लांच किया था। नई कार में कंपनी ने आर-ट्रोनिक की जगह हाल ही में विकसित 7 स्पीड एस ट्रोनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। जो कि पहले के मुकाबले कार की तेज रफ्तार और ड्राइविंग में आरामदायक है। ऑडी ने नई कार में मैन्युअल ट्रसिमिशन को पसंद करने वाले कार प्रेमियों के लिए 6 स्पीड मैन्युअल ट्रसिमिशन का भी ऑप्शन रखा है।
कंपनी का दावा है कि नए एस ट्रोनिक ट्रांसमिशन से बेस वेरिएंट ऑडी आर8 वी8 महज 4.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इस कार की टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं ऑडी आर8 का वी10 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 314 किलोमीटर प्रति घंटा है। ऑडी की नई कार में 5.2 लीटर इंजन इस्तेमाल किया गया है, जिसकी अधिकतम क्षमता 518bhp और 530Nm टॉर्क है।