{"_id":"ad79891e-eb84-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"audi-launched-s-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी ने लॉन्च किया एस-6 मॉडल","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑडी ने लॉन्च किया एस-6 मॉडल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में अपने वाहनों की रेंज में एक और इजाफा करते हुए ऑडी एस-6 मॉडल को लॉन्च किया।
विज्ञापन
कंपनी ने इस कार में 4 लीटर की क्षमता का दमदार टीएफएसआई वी-8 इंजन का इस्तेमाल किया है। जो कि कार को 420PS का पावर देता है।
कंपनी ने इस नई कार की कीमत 85.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम-दिल्ली) रखी है।
बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता वाली नई ऑडी एस-6 में कंपनी ने 7स्पीड डुअल क्लच और एस ट्रॉनिक गियर बॉक्स का प्रयोग किया है। इसके अलावा इस कार का पिक-अप भी बेहद शानदार है।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि ऑडी एस-6 महज 4.6 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। ऑडी एस-6 की अधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
कार लॉन्चिग के मौके पर ऑडी इंडिया के प्रमुख माइकल पर्शके ने कहा कि, हमें बहुत खुशी है कि हम एक के बाद एक नई कारों को लॉन्च कर अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में ऑडी आरएस 5 कूपे को पेश किया था।