फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   After 14 years, Maruti regains 50% share of domestic market

14 साल बाद मारुति सुजुकी इंडिया ने हासिल की बड़ी कामयाबी

Wed, 12 Aug 2015 12:17 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
After 14 years, Maruti regains 50% share of domestic market

भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स लॉबी समूह सोसायटी के आंकड़ों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने एक बार फिर देश में हर दूसरा यात्री वाहन बेचने वाली कंपनी का दर्जा हासिल किया है। कंपनी ने करीब डेढ दशक बाद एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। न सिर्फ भारत में बिकने वाली हर दूसरी कार मारुति सुजुकी है बल्कि कंपनी ने 14 साल की सर्वाधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

विज्ञापन


जुलाई में, कंपनी देश में 50%  यात्री वाहनों की बिक्री की है। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 22.55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए एक लाख 10 हजार कारें बेचीं जबकि इस दौरान सभी कार कंपनियों की कुल 2 लाख 22 हजार कारें बिकी हैं।
विज्ञापन


यह कंपनी का वर्ष 2001-02 के बाद मार्केट में सबसे जबर्दस्त प्रदर्शन है। इस दौरान 6.75 लाख कारों बिक्री की गई है जो देश में बिके कुल वाहनों का 50.4 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

देश में मारुति की इन कारों का जलवा

After 14 years, Maruti regains 50% share of domestic market

कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार स्विफ्ट डिजायर ने भारतीय बाजार में जुलाई, 2015 तक की बिक्री में 10 लाख का आंकड़ा पार कर दिया है। मारुति स्विफ्ट डिजायर को साल 2008 में पहली बार लॉन्‍च किया गया था। मारुति ‌स्विफ्ट डिजायर पिछले तीन सालों से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल सेडान कार है।

इस मील के पत्‍थर के साथ मारुति ‌स्विफ्ट डिजायर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली पांच पैसेंजर कारों में इकलौती सेडान कार बना गई है। एंट्री सेडान सेगमेंट में डिजायर से मारुति की स्थिति काफी मजबूत हुई है।

दिलचस्प बात यह भी है लाखों की संख्या में बिकने वाली अन्य चार कारों में भी मारुति की ही कारे हैं। मारुति अल्टो (20 लाख 83 हजार), मारुति 800 (20 लाख 67 हजार), मारुति ओमनी (10 लाख 68 हजार), वैगन (10 लाख 63 हजार) और स्विफ्ट (10 लाख 36 हजार) यह मिलियन क्‍लब के इलाइट क्‍लब में शामिल हैं।

डिजायर को अफ्रीका, साउथ अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका, मिडिल ईस्‍ट एशियान और सार्क देशों में भी एक्‍सपोर्ट किया जाता है। जून 2015 तक इसकी अब तक कुल 50,000 युनिट को एक्‍सपोर्ट किया जा चुका है।

अन्य कंपनियां का हाल

After 14 years, Maruti regains 50% share of domestic market

पिछले पांच साल में कार बाजार में मारुति सुजुकी की बाजार हिस्‍सेदारी 42.4 फीसदी से बढ़कर 53.9 फीसदी तक पहुंच गई है जबकि इस दौरान हुंडई मोटर्स की हिस्‍सेदारी 14.78 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी और होंडा की हिस्‍सेदारी 2.07 फीसदी से बढ़कर 7.20 फीसदी हुई है।

यानी देश की तीन प्रमुख कार कंपनियों की बाजार हिस्‍सेदारी पिछले पांच साल के दौरान बढ़ रही है। जाहिर है टाटा मोटर्स, जनरल मोटर्स और फिएट जैसी बाकी कंपनियों की बाजार हिस्‍सेदारी इस दौरान घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed