फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   2018 Suzuki Swift Sport price and Specifications Leaked in Brochure

जल्द आने वाली है नई Suzuki Swift स्पोर्ट कार, लीक हुई इसकी कीमत और डीटेल

Mon, 04 Sep 2017 05:31 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 04 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
2018 Suzuki Swift Sport price and Specifications Leaked in Brochure
2018 Suzuki Swift Sport
जब से 2018 सुजुकी स्विफ्ट को ग्लोबली दिखाया गया था, तभी से इसके भारत समेत एशियन मार्केट में लॉन्च होने की अटकलें लगने लगी थी। अब सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट का ब्रोशर (brochure) ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसके कारण कार से जुड़ी डीटेल, कीमत और इंजन का खुलासा हो गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें : लॉन्च हुई पेट्रोल वर्जन वाली Audi Q7 कार, 67 लाख से ज्यादा है कीमत, जानिए खासियत
विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार 6 वैरिएंट में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत 18 लाख 36 हजार जापानी येन (करीब 10.62 लाख रुपए) से लेकर 20 लाख 50 हजार  जापानी येन (करीब 11.9 लाख रुपए) तक रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

2018 Suzuki Swift Sport price and Specifications Leaked in Brochure
2018 Suzuki Swift Sport
इंजन की बात करें तो इसमें 1.4-लीटर, चार सिलिंडर बूस्टरजेट इंजन होगा, जो 140 PS की पावर और 230 NM का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। ग्राहक अपनी सुविधानुसार कोई एक विकल्प चुन सकेंगे। वजन की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार में 970 किग्रा. वजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार में  990 किलोग्राम वजन होगा।

लुक्स की बात करें तो दिखने में यह कार काफी शानदार लग रही है। इसमें पहले से ज्यादा चमकीली बॉडी और 17 इंच के व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर के लिहाज से कार में बकेट सीट, लेदर से ढका हुआ स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। दोनों में ही लाल रंग की सिलाई दी गई है। कैबिन के अंदर “Sport” बैजिंग भी देखने को मिलेगी। बता दें कि कार की डीलेट जल्द होने जा रहे 2017 फ्रैंकफर्क मोटर शो से ठीक पहले लीक हुई है। फ्रैंकफर्क मोटर शो इस कार को पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed