फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   2015 Maruti Ertiga Facelift Spied

मारुति की 7 सीट वाली कार का नया मॉडल

Thu, 18 Dec 2014 08:59 AM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
2015 Maruti Ertiga Facelift Spied

भारतीय बाजार में 7 सीट वाली कार के प्रति काफी दीवानगी देखी जाती है। कुछ समय पहले होंडा ने एमपीवी सेगमेंट में होंडा मोबिलियो को उतारा है।

विज्ञापन


एमपीवी सेगमेंट में मारुति की एर्टिगा काफी लोकप्रिय कार है। यह कार पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वर्जन में उपलब्ध है। मारुति एर्टिगा के फेसलिफ्ट वर्जन उतारने की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन


कंपनी मारुति एर्टिगा 2015 मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। जिसको कंपनी नए साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल कर सकती है। इसलिए इसकी कीमत में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनॉ भी इस सेगमेंट में अपनी लॉजी एमपीवी लॉन्च करने वाली है। इसलिए मुकाबला अच्छा देखने को मिलेगा।

फोटो साभार Gaadiwaadi.com

एक नजर मारुति एर्टिगा

2015 Maruti Ertiga Facelift Spied

मारुति एर्टिगा में 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल और 1.4 लीटर पेट्रोल के-सीरीज इंजन फ्यूल इफिशियंस है। 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल वैरियंट 90बीएचपी पावर और 200एनएम अधिकतम टार्क देने में समक्ष है। 1.4 लीटर पेट्रोल के-सीरीज इंजन 93.7बीएचपी पावर और 130एनएम अधिकतम टार्क देने में समक्ष है।

एर्टिगा का हाल ही में लिमिटेड एडिशन भी उतारा गया है। इसमें पेट्रोल इंजन वाले वाहन की कीमत 6.76 लाख रुपए, सीएनजी की कीमत 7.34 लाख रुपए और डीजल की कीमत 8.05 लाख रुपए है।

एर्टिगा का ये मॉडल पर्ल ब्‍लेज ब्लू, सुपीरियर व्हाइट और सिल्‍की सिल्‍वर मेटलिक रंगों में उपलब्‍ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed