फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW F 450 RR Teased Ahead October 15 Debut: Expected Design, Engine Launch

BMW F 450 RR का टीजर जारी: नए स्पोर्टी लुक के साथ 15 अक्तूबर को आएगी नई बाइक, क्या भारत में भी होगी लॉन्च?

Fri, 09 Oct 2026 04:25 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 09 Oct 2026 04:25 PM IST
सार

BMW Motorrad ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फुली-फेयरड स्पोर्टबाइक का पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसे 15 अक्तूबर 2026 को आधिकारिक रूप से अनवील किया जाएगा। इसे F 450 RR नाम दिया जा सकता है। 420cc इंजन और फुली फेयरिंग वाली इस बाइक में क्या खास होगा और क्या यह भारत आएगी? जानिए इस लेख में

विज्ञापन
BMW F 450 RR Teased Ahead October 15 Debut: Expected Design, Engine Launch
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने जारी किया नई बाइक का टीजर - फोटो : एक्स

विस्तार

बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने अपनी नई स्पोर्टबाइक का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इसे 15 अक्तूबर 2026 को पेश करने वाली है। हालांकि अभी तक बाइक के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे BMW F 450 RR कहा जा सकता है। यह फुली फेयरिंग वाली बाइक होगी और इसका इंजन प्लेटफॉर्म BMW F 450 R रोडस्टर और F 450 GS एडवेंचर बाइक जैसा हो सकता है। टीजर के बाद अब इसके डिजाइन, इंजन और भारत में लॉन्च को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


BMW F 450 RR का टीजर जारी, 15 अक्तूबर को डेब्यू
  • BMW Motorrad 450cc सेगमेंट में अपनी नई फुली फेयरिंग स्पोर्टबाइक पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके डेब्यू से पहले सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है। बाइक को 15 अक्तूबर 2026 को पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे BMW F 450 RR नाम से उतारा जा सकता है।
  • विज्ञापन
  • यह बाइक कंपनी की एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस रेंज में स्पोर्टी विकल्प बन सकती है। इसका डिजाइन और राइडिंग पोजिशन F 450 R रोडस्टर से ज्यादा स्पोर्टी होने की उम्मीद है। संभावित F 450 RR को F 450 R और F 450 GS के बाद इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई बाइक माना जा रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
BMW F 450 RR: कैसा होगा डिजाइन?
  • जारी किए गए टीजर में बाइक को साफ नहीं देखा जा सकता है। इसमें केवल छायादार सिल्हूट दिखाई गई है। इससे इसके डिजाइन की पूरी जानकारी नहीं मिलती। हालांकि, तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें पारंपरिक स्पोर्टबाइक जैसा स्टांस होगा। इसके फ्रंट में फेयरिंग और ऊपर की ओर उठा हुआ विंडस्क्रीन दिखाई देता है।
  • उम्मीद है कि बीएमडब्ल्यू एफ 450 RR के डिजाइन में कंपनी की बड़ी RR सीरीज की बाइक्स से प्रेरित कुछ एलिमेंट्स मिल सकते हैं। इसका ओवरऑल डिजाइन और एयरोडायनामिक अप्रोच इसे एक स्पोर्टी पहचान दे सकता है। हालांकि, बाइक के डिजाइन, बॉडीवर्क और अन्य फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इनका खुलासा 15 अक्तूबर 2026 को होने वाले आधिकारिक डेब्यू के दौरान होने की उम्मीद है।

बीएमडब्ल्यू F 450 RR: इंजन और पावर की जानकारी
  • नई बीएमडब्ल्यू F 450 RR में 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। यही इंजन प्लेटफॉर्म बीएमडब्ल्यू F 450 GS और F 450 R में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लिक्विड-कूल्ड इंजन हाल ही में पेश की गई बीएमडब्ल्यू F 450 R में 48hp की अधिकतम पावर और 43Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • हालांकि, बीएमडब्ल्यू ने अभी तक F 450 RR के इंजन और परफॉर्मेंस की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि इसमें भी यही इंजन और गियरबॉक्स मिल सकता है, लेकिन इसका फाइनल पावर आउटपुट F 450 R से अलग हो सकता है। इसकी पुष्टि कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही होगी।

सस्पेंशन, ब्रेक और फीचर्स पर जानकारी बाकी
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अभी तक F 450 RR के सस्पेंशन सेटअप, ब्रेकिंग हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स की जानकारी नहीं दी है। बाइक में किस तरह का इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा, यह भी स्पष्ट नहीं है। इन सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा आधिकारिक अनवीलिंग के दौरान हो सकता है। फिलहाल टीजर से बाइक के पूरे फीचर सेट और तकनीकी खूबियों का अंदाजा लगाना मुश्किल है।


क्या भारत में लॉन्च होगी BMW F 450 RR?
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अभी तक इस बाइक के भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी भविष्य में F 450 RR को अपनी भारतीय बाइक रेंज में शामिल कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय बाजार में प्रीमियम ट्विन-सिलेंडर स्पोर्टबाइक की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है। इन सवालों के जवाब के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed