दुनिया की सबसे सस्ती बाइक, भारत में यामाहा करेगी कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी टू व्हीलर कंपनी यामाहा अब बेहद सस्ती और मॉडर्न बाइक भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस बाइक की कीमत 500 डॉलर यानी लगभग 30,000 रुपए होगी।
यामाहा मोटर रिसर्च एंड डिवलेपमेंट, एमडी तोशिकाजू कोबायाशी इस बात का खुलासा किया है कि कि कंपनी इस परियोजना पर काम कर रही है। लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उसकी अंतिम कीमत कितनी होगी। लेकिन हम चाहते हैं कि इसकी कीमत 500 डॉलर से कम ही हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी काफी प्रयास कर रही है।
सबसे पहले भारत में
यामाहा मोटर इंडिया सेल्स के सीईओ और एमडी असानो मसाकी ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हम अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं कि ये बाइक कैसी होगी, लेकिन भारत हमारा पहला बाजार होगा। कंपनी इसके लिए शोध कर रही है।
कंपनी का कहना है कि इस बाइक को अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में एक्सपॉर्ट किया जाएगा कंपनी ने इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के सूरजपुर में यामाहा मोटर रिसर्च एंड डिवलेपमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इस साल फरवरी में स्थापित किया है।
यामाहा की इंट्री लेवल बाइक बाज़ार में कोई खास उपस्थिति नहीं है। इसलिए वह अब इधर ध्यान दे रही है। कंपनी अभी भारत में स्कूटरों के तीन मॉडल बेचती है।
कंपनी का कहना है कि चालू वर्ष के पहले पांच महीने मे भारतीय दुपहिया वाहन बाजार में उनकी कंपनी की हिस्सेदारी बढकर 18 प्रतिशत हो गयी है और नयी मोटरसाइकिलों के बल पर इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है। अभी प्रति महीने 48 हजार से अधिक मोटरसाइकिलें बेची जा रही हैं। बढ़ती मांग के मद्देजनर कंपनी का नया संयंत्र चेन्नई में बन रहा है, जिसमे इस वर्ष नवंबर तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।