{"_id":"59ab8c534f1c1b5c738b4ddc","slug":"um-motorcycles-launched-renegade-classic-and-renegade-mojave-edition-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UM मोटसाइकल्स ने भारत में लॉन्च की ये दो दमदार बाइक्स, इनमें है 279 सीसी का इंजन","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
UM मोटसाइकल्स ने भारत में लॉन्च की ये दो दमदार बाइक्स, इनमें है 279 सीसी का इंजन
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
UM Renegade Classic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी UM इंटरनेशनल की भारतीय अनुसंघी कंपनी यूएम मोटरसाइकल्स ने देश में दो नई बाइक्स लॉन्च की है। कंपनी ने Renegade Commando क्लासिक और Renegade Commando मोजेव ए़डिशन को भारत में उतारा है। कंपनी ने इनकी कीमत क्रमश: 1.89 लाख रुपए और 1.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
पढ़ें: सितंबर में लॉन्च होने जा रही हैं ये 5 कार, कीमत और फीचर्स से जनिए कौन सी होगी बेहतर
कंपनी की पुरानी रेनेगेड बाइक्स की तरह इनमें भी समान इंजन दिया गया है। इनमें 279 सीसी की सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। बाइक 25 बीचपी की पावर और 23 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है।

जानिए क्या है खासियत
UM Renegade Mojave
दोनों ही मोटरसाइकिल 179 किग्रा. वजन की हैं। इसमें सर्विस अलर्ट सिस्टम और यूएसबी चार्जर्स जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। अंतर की बात करें तो दोनों बाइक्स को अलग-अलग कलर में उतारा गया है। यूएम कमांडो मोजेव एडिशन बाइक रेनगेड कमांडो पर बेस्ड है लेकिन यह बाइक मैटे ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। रेनेगेड क्लासिक की लंबाई 1975 mm,चौड़ाई 730 mm और ऊंचाई 1280 mm है। जबकि यूएम मोजेव की लंबाई 2257 mm,चौड़ाई 780 mm और ऊंचाई 1140 mm है।
इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। बाइक में 280 एमएम फ्रंट डिस्क और 130 एमएम रियर ड्रम दिया गया है। दोनों ही मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी का कहना है कि इसी महीने इनकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। यूएम मोटरसाइकल्स ने इन दोनों बाइक्स को सबसे पहले 2016 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कंपनी ने काशीपुर, उत्तराखंड में प्लांट लगाए हुए हैं और यह देशभर में 60 शोरूम खोलने जा रही है। इसके अलावा कंपनी अपने ग्राहकों को 24 घंटे रोडसाइड असिस्टेंट प्रोग्राम की सुविधा भी देती है।