टीवीएस ने उतारा 110सीसी ऑटोमैटिक स्कूटर, जानिए कीमत
टू व्हीलर कंपनी टीवीएस ने ऑटोएक्पो 2014 के दौरान 'स्कूटी जेस्ट' को पेश किया था। कंपनी ने अब इस ऑटोमैटिक स्कूटर टीवीएस स्कूटी जेस्ट को 42,300 रुपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम) में लॉन्च कर दिया है।
स्कूटी जेस्ट कंपनी के प्राइम स्कूटर स्कूटी का नई पीढ़ी का नया वर्जन है। ये 110सीसी इंजन पर काम करता है और इसको खासकर लड़कियों के लिए डिजाइन किया गया है। टीवीएस की स्कूटी भारतीय लड़कियों में सबसे लोकप्रिय ऑटोमैटिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी है।
लुक डिजाइन, इंजन और माइलेज
कंपनी ने टीवीएस स्कूटी जेस्ट को नए डिजाइन के साथ पेश किया है। इसके रियर पैनल पर यूनिक टेल और नए लुक में रियर इंडिकेटर लैप्स का इस्तेमाल किया गया है।
इसके अलावा जेस्ट का फ्रंट कंपनी की स्कूटी पेप प्लस से मिलता जुलता है। हालांकि इसके हैडलैंप और फ्रंट इंडिकेटर में मामूली सा बदलाव किया गया है।
टीवीएस स्कूटी जेस्ट 109.7सीसी सीवीटी-आई इंजन पर काम करता है। इस इंजन का इस्तेमाल कंपनी ने वीगो और जुपिटर में भी किया है। ये 7.9बीएचपी अधिकतम पावर और 8.7एनएम अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
कंपनी का दावा है कि स्कूटी जेस्ट 62 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है और इसको 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 11.1 सेकंड का समय लगा है।