{"_id":"bb4eb0ee-0a27-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"tvs-motors-launch-phoenix-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवीएस ने पेश की 125 सीसी वाली ‘फीनिक्स’","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
टीवीएस ने पेश की 125 सीसी वाली ‘फीनिक्स’
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Sep 2012 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने भारतीय बाजार में 125 सीसी में फीनिक्स बाइक पेश की है। फीनिक्स कंपनी की 125 सीसी सेग्मेंट में दूसरी बाइक है। नई बाइक की एक्स शोरूम कीमत 53,000 हजार रुपये रखी गई है। बाइक की लांचिंग के मौके पर टीवीएस मोटर्स उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) एचएस गोइंदी ने कहा कि हमने फीनिक्स में मजबूत इंजन के साथ ही और कई नई खूबियां जोड़ी हैं।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि फीनिक्स 67 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। कंपनी ने दूसरी बार 125 सीसी की मोटरसाइकिल बाजार में उतारी है। इसके पहले 125 सीसी में ही टीवीएस फ्लेम बाजार में आ चुकी है। हालांकि फ्लेम को कंपनी की उम्मीद के मुताबिक कोई खास रिस्पांस नहीं मिल सका। कंपनी ने फीनिक्स में 10.5 पीएस इंजन का इस्तेमाल किया है, बाइक में 4-स्पीड गियर बॉक्स का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि फीनिक्स के लिए नए तरीके का इंजन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि देश का दुपहिया वाहन उद्योग 3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है। लेकिन 125 सीसी क्षमता वाले दुपहिया वाहनों की बिक्री पिछले वर्ष 7 फीसदी तक बढ़ी है। ऐसे में कंपनी ने इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाओं को देखते अपनी नई मोटरसाइकिल फीनिक्स पेश की है।
विज्ञापन