फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Tvs invest 6 crore rupees to encourage electric mobility

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए टीवीएस ने किया 6 करोड़ रुपये का निवेश

Sat, 18 Aug 2018 04:44 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Tvs invest 6 crore rupees to encourage electric mobility
tvs

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड को अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने में टीवीएस मोटर कंपनी का साथ मिल गया है। टीवीएस मोटर कंपनी ने अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव में करीब छह करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

विज्ञापन


अल्ट्रावॉयलेट की तरफ से आए बयान के मुताबिक सीरीज ए फंडिंग के तहत टीवीएस मोटर ने यह निवेश किया है। कंपनी अभी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित कर रही है जो 200-250 सीसी श्रेणी में मार्केट में मौजूद मोटरसाइकिल से बेहतर होंगी।
विज्ञापन


टीवीएस के इस निवेश से अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव को अपने उत्पाद इंजीनियरिंग को जारी रखने में मदद मिलेगी। वहीं यह निवेश शोध एवं विकास के साथ ही उनकी सुविधाओं को बढ़ाने में भी मददगार होगा। अल्ट्रावॉयलेट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि यह निवेश उनके उत्पाद में टीवीएस मोटर कंपनी के विश्वास  को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कंपनी अभी उच्च दक्षता वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित कर रही है जिसमें काफी अलग तरह के प्रौद्योगिकी और डिजाइन का प्रयोग किया गया है। अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने बहुत कम समय में उत्पाद इंजीनियरिग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और टीवीएस को यह विश्वास है कि वह कंपनी ऐसा उत्पाद विकसित करेगी जो देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed