टीवीएस ने 'एक्स मैन' की थीम पर उतारी पॉपुलर अपाचे
टीवीएस ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक अपाचे आरटीआर180 को हॉलीवुड मूवी 'एक्स मैन' की थीम के साथ नए मैट ब्लैक एडिशन के रूप में लॉन्च किया है। अपाचे की इस ब्लैक बॉडी वाली मैट ग्रे ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है।
नई टीवीएस अपाचे आरटीआर180 मैट ब्लैक एडिशन की कीमत 71,770 रुपए (एक्स शोरूम मुंबई) तय की गई है।
फीचर्स और परफार्मेंस
इस विकल्प के अलावा टीवीएस अपाचे स्टैंडर्ड व्हाइट और ब्लैक रंगों में भी मौजूद है। टीवीएस अपाचे आरटीआर180 मैट ब्लैक एडिशन के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
टीवीएस ने अपाचे आरटीआर180 मैट ब्लैक एडिशन में 177 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 17.03बीएचपी का पावर और 15.5एनएम टॉर्क देने में समक्ष है। इसमें 5 स्पीड मेन्युअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।