{"_id":"5a23c2784f1c1bc5758b6b8a","slug":"tvs-apache-rr-310-first-glimpse-in-official-teaser-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉन्चिंग से पहले टीवीएस ने पेश की Apache RR 310 की झलक, दिखने में होगी कुछ ऐसी","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
लॉन्चिंग से पहले टीवीएस ने पेश की Apache RR 310 की झलक, दिखने में होगी कुछ ऐसी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
tvs apache rr 310
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स अपनी सबसे पावरफुल अपाचे लाने जा रही है। TVS Apache RR 310 नाम की यह बाइक 6 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इस बाइक का टीजर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में बाइक की झलक देखी गई है। इस बाइक की सबसे पहले 2016 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। तब इसे अकूला 310 के नाम से पेश किया गया था।
विज्ञापन
ऐसा होगा बाइक का इंजन और फीचर्स
टीवीएस की इस बाइक में 313 सीसी की सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 34 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक की अनुमानित कीमत 1.80 लाख रुपये हो सकती है।
पढ़ें: नए रंग-रूप में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी Celerio X, ये हैं इसके खास फीचर्स
बाइक में अपसाइड डाउन फोर्क अपफ्रंट, WP रियर मोनोशॉक, स्लिपर क्लच, अग्रेसिव फ्यूल टैंक, शार्प टैंक पैनल, जैसे अच्छे फीचर्स हैं। इसका सीधा मुकाबला केटीएम RC 390, बेनेली 302R और कावासाकी Ninja 300 से रहेगा। हालांकि यह 350 सीसी वाली रॉयल एनफील्ड के मुकाबले पर भी देखा जा सकती है।