फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Triumph Motorcycles to Launch Street Triple RS in India on October 10

10 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हो रही 765cc की ये दमदार बाइक, ऐसे होंगे फीचर्स

Sun, 08 Oct 2017 12:39 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 08 Oct 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Triumph Motorcycles to Launch Street Triple RS in India on October 10
Triumph Street Triple RS
ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल Triumph Street Triple सीरीज का सबसे दमदार RS वैरिएंट भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह इस सीरीज का टॉप वैरिएंट है। ट्रायम्फ इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल पर की गई पोस्ट के जरिए नई बाइक की लॉन्चिंग का संकेत दिया है। माना जा रहा है ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RS को 10 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: कार या बाइक हो गई चोरी तो सबसे पहले करें ये 5 काम, मिल सकती है वापस
विज्ञापन


ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल S की कीमत 8.7 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए रखी गई थी, जबकि माना जा रहा है कि स्ट्रीट ट्रिपल RS की कीमत 10 लाख के करीब हो सकती है। ट्रायम्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही इस बाइक के तीन वैरियंट बेच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

Triumph Motorcycles to Launch Street Triple RS in India on October 10
Triumph Street Triple RS
नए आरएस वैरिएंट में 765 सीसी, तीन-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 121 bhp की पावर और 77 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। साधारण Street Triple S वैरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है लेकिन वह 111 bhp की पावर जेनरेट करता है। ज्यादा पावर के अलावा ब्रेम्बो M50 ब्रेक्स भी दिए गए हैं। ये ब्रेक्स आमतौर पर टॉप-एंड सुपरबाइक्स में देखने को मिलते हैं। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो RS वैरिएंट में बेहतर सस्पेशन, कलरफुल TFT इंस्ट्रूमेंट पैनल और पांच अलग-अलग राइडिंग मोड जैसे- रोड, रेन, स्पोर्ट, राइडर और ट्रैक दिए गए हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में केवर दो राइडिंग मोड दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed