फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Triumph Motorcycles introduced first mobile dealership in India

इस बाइक कंपनी ने लॉन्च की भारत की पहली मोबाइल डीलरशिप, छोटे शहरों में जाकर बेचेंगे बाइक

Tue, 17 Oct 2017 12:31 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 17 Oct 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Triumph Motorcycles introduced first mobile dealership in India
Triumph Thruxton R
ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी Triumph मोटरसाइकिल ने भारत की पहली मोबाइल डीलरशिप शुरू की है। कंपनी ने ऐसा टियर-2 व टियर-3 श्रेणी के शहरों तक अपने पहुंच बनाने के लिए किया है। मोबाइल डीलरशिप के तहत एक बड़े ट्रक को डीलरशिप की तरह तैयार किया गया है। यहां ग्राहकों को दिखाने के लिए बाइक भी रखी गई हैं। फिलहाल इस ट्रक को उत्तर भारत में घुमाया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रायम्फ मोबाइल डीलरशिप की शुरुआत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेस के कुछ शहरों से की जा रही है। बाद में इसे दक्षिण भारत की ओर भेजा जाएगा। ग्राहक ना सिर्फ यहां बाइक को देख पाएंगे, बल्कि बाइक की बुकिंग और खरीददारी भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


5 लाख से ज्यादा कीमत वाले भारतीय सुपरबाइक मार्केट में ट्रायम्फ की हिस्सेदारी वर्तमान में 28 फीसदी है। वर्तमान में कंपनी भारत में 17 मोटरसाइकिल मॉडल्स की बिक्री करती है। देशभर में इसकी 14 डीलरशिप हैं। जल्द ही गोवा, मंगलौर और गुरुग्राम में भी तीन नई डीलरशिप ओपन होने वाली है। 

Triumph ने भारत में अपनी नई बाइक Street Triple RS के लॉन्च के साथ ही इस डीलरशिप को पेश किया है। नई बाइक की कीमत 10.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नए आरएस वैरिएंट में 765 सीसी, तीन-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 121 bhp की पावर और 77 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed