फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Suzuki Inazuma prices slashed by Rs. 1 lakh ; now available at Rs. 2.1 lakh

भारतीय बाजार में 1 लाख रुपए सस्ती हुई सुजुकी बाइक

Tue, 17 Jun 2014 12:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Inazuma prices slashed by Rs. 1 lakh ; now available at Rs. 2.1 lakh

इंडियन टू व्हीलर्स मार्केट में जानी-मानी कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड ने अपनी लेटेस्ट बाइक इनाजुमा 250सीसी की कीमत 1 लाख रुपए कम कर दी है।

विज्ञापन


कंपनी ने इस बाइक को भारतीय बाजार में 20 जनवरी, 2014 को 3.1लाख रुपए में लॉन्च किया था। सुजुकी इनाजुमा बाइक की नई कीमत 2.1 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) है।
विज्ञापन


सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया लि. ने भारतीय बाजार में 250 सीसी क्षमता वाली 'इनाजुमा' बाइक को उतार दिया है। इसकी कीमत 3.1 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने मात्र लॉन्च के 5 महीने के अंदर बाइक के दाम इतने कम कर दिए है। ये बाइक दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेंनई, कोयंबटूर, थाणे, पनवेल और बैंगलुरू के एक्स शोरूम पर उपलब्ध है।

इनाजुमा की खूबियां

Suzuki Inazuma prices slashed by Rs. 1 lakh ; now available at Rs. 2.1 lakh

इनाजुमा की खूबियों में 248 सीसी का ट्‍विन-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन, 6 स्पीड गियरबॉक्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन विथ कॉइल स्प्रिंग, स्विंग आर्म टाइप रियर सस्पेंशन, डिस्क ब्रेक आदि शामिल हैं।

इसका फ्यूल टैंक 13.3 लीटर का है। बाइक दो रंगों में उपलब्‍ध्‍ा है। ये हैं, कैंडी कार्डिनल रेड व पर्ल नेब्यूलर ब्लैक।

इसलिए कम किए दम

Suzuki Inazuma prices slashed by Rs. 1 lakh ; now available at Rs. 2.1 lakh

कंपनी ने सुजुकी इनाजुमा को भारत में कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिक के तहत भारत में उतारा है। इसके पार्ट्स आयात कर गुड़गांव स्थित फेसिलिटी में असेंबल किया जाता है, जिसके चलते इसकी कीमत पहले कुछ ज्यादा रखी गई थी, लेकिन अब यह सस्ती हो चुकी है।

250सीसी सेगमेंट में भारतीय बाजार में पहले से Honda CBR250R, KTM 200 Duke, Kawasaki Ninja 300 जैसी बाइक मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed