Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Suzuki dismisses reports of Hayabusa assembly in India

नहीं कम होंगे दाम, भारत में असेंबल नहीं होगी सुजुकी हायाबुसा

Thu, 30 Apr 2015 08:05 AM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
 Suzuki dismisses reports of Hayabusa assembly in India

सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि कंपनी हायाबुसा की असेंबलिंग भारत में करने वाली है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि यदि ऐसा हुआ तो भारत में हायाबुसा की कीमत 5 लाख रुपए तक कम हो सकती है।

विज्ञापन


हाल ही में यह चर्चा काफी जोरो पर थी कि सुजुकी के भारत में बाइक प्रोडक्शन करने से हायाबुसा की कीमत में 5 लाख रुपए की कमी आएगी। जिगव्हील की रिपोर्ट के मुताबिक सुजुकी इंडिया ने ऐसी खबर को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


अभी भारत में हायाबुसा की बिक्री CBU (Completely Built Unit) के तौर पर की जा रही है। दिल्ली एक्स शोरूम पर सुजुकी हायाबुसा की कीमत 15.95 रुपए है।

Trending Videos

सु‌जुकी हायाबुसा जेड

 Suzuki dismisses reports of Hayabusa assembly in India

कंपनी भारतीय बाजार में अपनी सुपरबाइक हायाबुसा की लिमिटेड एडिशन हायाबुसा जेड पेश कर रही है। यह दो रंगों पल्र विगर ब्लू/मेटालिक सिस्टिक सिल्वर और पर्ल ब्रेसिंग सफेद/मेटालिक मिस्टिक सिल्वर में उपलब्ध होगी।

सु‌जुकी हायाबुसा 1340सीसी, 4 स्ट्रोक, 4 सिलेंडर, लिक्वड कूल्ड, डीओएचसी इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स पर काम करती है।

कंपनी इसे स्पेशल और लिमिटेड टाइम ऑफर बता रही है। एसएमआईपीएल के एग्जक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट अतुल गुप्ता ने बताया कि इस बाइक में योशिमुरा स्लिप-ऑन आर-77जे कार्बन एंड एग्झॉस्ट का प्रयोग किया गया है जो पहले के हायाबुसा में नहीं होता।

सुजुकी हायाबुसा एक सुपर स्पोर्ट्स बाइक है जो एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम पर काम करती है। इस बाइक का लुक पूरी तरह स्‍पोर्टी और शानदार है। हायाबुसा जेड की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 16,20,000 रुपए होगी जो रेगुलर मॉडल से सिर्फ 25 हजार रुपए अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed