{"_id":"8e5cfa2a0bcfa1e32b73586576c77ee8","slug":"royal-enfield-crosses-harley-s-global-sales-sells-3-lakh-motorcycles-in-2014-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी बुलेट ने मारी बाजी, अमेरिकी हार्ले डेविडसन पछाड़ी","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
देसी बुलेट ने मारी बाजी, अमेरिकी हार्ले डेविडसन पछाड़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Feb 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
भारतीय कंपनी रॉयल एनफील्ड ने ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन को पछाड़ दिया है। साल 2014 में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री 3 लाख रही, जबकि इस दौरान हार्ले डेविडसन ने 2.67 लाख बाइक बेची।
विज्ञापन
रॉयय एनफील्ड चेंनई स्थित दुनिया के सबसे पुराने ब्रांड में से एक है। यह 350 सीसी से 500 सीसी रेंज की बाइक बनाती है। असल में रॉयल एनफील्ड भारतीय ब्रांड नहीं, बल्कि ब्रिटिश ब्रांड है जिसे भारतीय कंपनी आयशर मोटर्स ने चेंनई में बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड की बिक्री जनवरी में 43 फीसदी बढ़ गई। इस दौरान कंपनी ने 28,927 बाइक की बिक्री की, जबकि पिछले साल जनवरी की बिक्री 20,232 मोटरसाइकिलें रही थी।
विज्ञापन
जनवरी के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी का निर्यात 82 फीसदी बढ़कर 770 यूनिट हो गया। जनवरी, 2014 में कंपनी ने 424 बाइक निर्यात किए थे।
रॉयल एनफील्ड की बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कम दाम हैं। सबसे महंगी रॉयल एनफील्ड दो लाख रुपए की है, जबकि सबसे सस्ती हार्ले डेविडसन 5 लाख रुपए की।